कवर्धा

#एक पेड़ मां-के-नाम# Plant4Mother अभियान के तहत आज दिनांक 13.07.24 को मिश्रित पौधा प्रदाय किया गया

कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

#एक पेड़ मां-के-नाम# Plant4Mother अभियान के तहत

आज दिनांक 13.07.24 को मिश्रित पौधा प्रदाय किया गया
कवर्धा,,,ज्ञातव्य हो की माननीय उप मुख्य मंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा दिनांक 09.07.2024 को कवर्धा वनमण्डल से #एक पेड़ मां-के-नाम# Plant4Mother अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक पौधा प्राप्ति हेतु मोबाइल नंबर एवम क्यू आर कोड जारी किया गया तथा शनिवार और रविवार को पौधा संबंधित को प्रदाय किया जाना था।
आज दिनांक 13.07.24 को उक्त अभियान के तहत मिश्रित फलदार आंवला, आम, अमरूद, जामुन, कटहल एवं छायादार गुलमोहर एवं सिस्सू के पौधे निम्न हितग्राहियों को उनके घर पहुंचा कर श्री आशीष आर्य उप वनमंडलाधिकारी कवर्धा, श्री लक्ष्मी नारायण सोनी, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा एवं श्री नरेंद्र राजपूत वनरक्षक द्वारा गुरुकुल स्कूल में 500, श्री भानुराम जायसवाल ग्राम मोतियारी को 50 पौधे, श्री प्रकाश जायसवाल एवं अन्य ग्राम पंचायत मिरमिट्टी को 200 पौधे एवं श्री जटाशंकर दुबे एवं अन्य ग्राम बाघामुडा को 50पौधे उनके द्वारा मोबाइल/QR स्कैन से मांगे जाने पर घर पहुंचा कर प्रदाय किया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button