कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट** कबीरधाम वन मंडल में ड्राइवर भर्ती घोटाला! चयन प्रक्रिया में अनियमितता, SDO की भूमिका संदिग्ध

कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़
देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट**
कबीरधाम वन मंडल में ड्राइवर भर्ती घोटाला! चयन प्रक्रिया में अनियमितता, SDO की भूमिका संदिग्ध
कवर्धा**जिले के वन विभाग में ड्राइवर पदों पर की गई हालिया भर्ती में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों में कई ऐसे उम्मीदवार शामिल हैं, जिनकी उम्र निर्धारित मानकों से अधिक है, बावजूद इसके उन्हें नियुक्त किया गया। इस पूरे मामले में दो एसडीओ की भूमिका संदेह के घेरे में है, जो चयन प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल थे।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि नियुक्तियों में भारी लेनदेन हुआ है, जिससे पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आश्चर्यजनक रूप से, नए डीएफओ श्री अग्रवाल ने अब तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया है, जिससे यह संभावना भी जताई जा रही है कि वे मामले की गंभीरता को भांप चुके हैं और निष्पक्ष जांच की दिशा में कदम उठा सकते हैं।
वन विभाग के विश्वसनीय सूत्रों ने यह भी बताया कि कई योग्य और नियमों के अनुरूप आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दरकिनार कर, कुछ अपात्र उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई। इस कारण से चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब जिले भर के युवाओं की निगाहें नए डीएफओ पर टिकी हैं, जिन्हें न्यायप्रिय अधिकारी माना जा रहा है। जन अपेक्षा है कि वे इस भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे और पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाएंगे।



