संकट के समय संकट मोचन रूप में अटैचमेंट वनवास पूरा करके आए डॉक्टर हेमंत पटेल के आने पर खुशी सुनिल योगी बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर हेमंत पटेल का 2 जुलाई 2019 को व्यवस्था स्वरूप सोनकच्छ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैचमेंट कर दिया था वहां पर डॉक्टर की व्यवस्था हो जाने की अवस्था में पुनः बागली में डॉक्टर हेमंत पटेल को सेवा देने के लिए आदेशित किया है डॉ हेमंत पटेल मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ मरीजों में लोकप्रिय हो गए है उनकी कमी का एहसास यहां पर निरंतर हो रहा था इसके लिए क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी शहीत बागली के कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों ने उक्त अटैचमेंट तोड़ने की बात स्वास्थ्य विभाग में की थी लेकिन अब सोनकच्छ में पर्याप्त व्यवस्था हो जाने के चलते डॉ हेमंत पटेल को मुल संस्था में पहुंचा दिया है सोमवार को दोपहर में डॉक्टर हेमंत पटेल ने बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना दायित्व संभाला उनके आगमन पर यूनाइटेड प्रेस क्लब संभागीय सचिव सुनिल योगी एवं बागली प्रेस क्लब के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया
डी,एन, योगी, एडीटर इन चीफ कबीर क्रांति,छत्तीसगढ़,9425558295