रायपुर

 प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए की सीएम भूपेश बघेल से चर्चा

 प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए की सीएम भूपेश बघेल से चर्चा
 रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से बचाव और रोकथाम, लॉकडाउन के संबंध में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कान्फ्रेंस में शामिल हुए. साथ में स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया इस अवसर पर उपस्थित थीं
 तीन मुद्दों पर चर्चा

1- राज्यों में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति और रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास.

2- 20 अप्रैल से गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त छूटों के क्रियान्वयन पर राज्यों का फीडबैक

3- तीन मई के बाद की क्या रणनीति हो.

Spread the love

Related Articles

Back to top button