
गुमशुदा युवक को तलाश कर सकुशल बरामद करने में चौकी दशरंगपुर पुलिस को मिली सफलता।
कवर्धा,डी एन योगी
कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस के द्वारा लगातार गुम बालक बालिकाओ के पता तलाश हेतू कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री ऋचा मिश्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर थानों में दर्ज गुम बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों का निराकरण कर जल्द से जल्द घूम बालक बालिकाओं का पता तलाश कर परिजनों तक सकुशल पहुचाया जा रहा है। इसी तारतम्य में
प्रार्थी द्वारा चौकी दशरंगपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा बेटा दिनांक 05,05,21 के दोपहर 12:00 बजे घर से बिना बताये कही चला गया है। जिसके विषय में मेरे द्वारा परिवार के सभी सदस्यों एवं उसके मित्रों से भी पूछताछ किया गया है। परंतु उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। कि रिपोर्ट पर चौकी दशरंगपुर में गुम इंसान क्रमांक 17/21 पंजीबद्ध कर, मामले से वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराया गया, जिनसे दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री के. के. वासनिक के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी दशरंगपुर उपनिरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा के द्वारा चौकी में टीम गठित कर गुमशुदा का पता तलाश प्रारंभ किया गया। जिस पर पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुआ और पुलिस टीम के द्वारा प्रयास कर राजेन्द्र कुमार साहू उम्र 19 वर्ष को दिनांक 13/06/21 को चौकी दशरंगपुर परिसर में बरामद कर पूछताछ करने पर राजेंद्र के द्वारा मुंबई महाराष्ट्र में जॉब करने के उद्देश्य से घर में किसी को ना बता कर जाना बताया गया। जिसे परिजनों को सकुशल सौंपा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक श्री के.के. वासनिक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री बृजेश सिन्हा, प्र०आर० मोराजध्वज चंद्रवंशी, आर, हेमन्त चन्द्रवंशी, आर, विजय चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा।



