थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम (छ.ग.)दिनांक- 14/03/2024

मतदाता सूचि में फर्जी नाम जुडवाने वालों के खिलाफ मिली शिकायत होगी सख्त कार्यवाही

कवर्धा  , कबीरधाम जिले के ग्राम बचेडी थाना सहसपुर लोहारा के आवेदक एवं अन्य ग्राम वासी द्वारा थाना सहसपुर लोहारा में एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र दिया गया। कि बुथ क्रमांक 363 में बाहरी आदमी 01- मोहम्मद जहीर पिता मोहम्मद उमर, 02- रसीद चौहान पिता हाजी मोहम्मद, 03- हाजिबुल्ला खान पिता अजिम बुल्लाह खान, 04- तयुब उल्ला खान पिता मन्नु खान, 05- अब्दुल सलाम पिता अब्दुल लतीफ इसी प्रकार ग्राम छोटुपारा के ग्राम वासी द्वारा आवेदन पत्र दिया गया, कि बुथ क्रमांक 377 ग्राम छोटुपारा में 01- अमित साहु पिता दाउ राम साहु, 02- प्यारे लाल साहु पिता अंकलहा साहु का नाम मतदाता सूचि में दर्ज किया गया है। जबकि उपरोक्त व्यक्ति ग्राम बचेडी एवं छोटुपारा में निवास नही करते है, तथा इनके मूल निवास के बारे में कोई भी गाँव वाला नही जानता है। उपरोक्त शिकायत पत्र की जांच हेतु सहायक निर्वाचन रजिस्टीकरण अधिकारी स. लोहारा को प्रतिवेदन भेजा गया। जिस पर सहायक निर्वाचन रजिस्टीकरण अधिकारी स लोहारा द्वारा दिनांक- 01-01-2024 को उपरोक्त सभी फर्जी मतदाताओं का बी.एल.ओ. एपस से नाम विलोपन करने की कार्यवाही कर अंतिम प्रकाशन दिनांक- 08-02-2024 को मतदाता सूचि में विलोपित कर दिया जाना लेख किया गया है। उपरोक्त शिकायत पत्र की जांच की जा रही है, जिस पर उक्त फर्जि नाम जोडने एवं फर्जि नाम जुडवाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा। उक्त फर्जी मतदाताओं के बारे में किसी भी व्यक्ति को कोई भी जानकारी हो तो कृपया थाना सहसपुर लोहारा को सूचित करें।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़