कवर्धा डी एन योगी कबीर क्रांति

:कवर्धा,,,छत्तीसगढ़ के खजुराहों के नाम से विख्यात भोरमदेव मंदिर के आसपास शासकीय जमीन को आदिवासी के नाम पर पट्टा और फिर उस जमीन को करोड़ों रुपए में सामान्य वर्गों के नाम पर बेच कर करोड़ों रुपया का अवैध कमाई किया जा रहा है। इस खेल में रसूखदार लोग अपने ताकत का उपयोग करते हुए भोरमदेव के आस पास,मड़वा महल ,छेरकी महल के आजू बाजू में शासकीय जमीन को आदिवासी लोगों के नाम पर पट्टा दिया गया उसके बाद उक्त जमीन को कलेक्टर द्वारा परमिशन देकर सामान्य वर्गों के नाम पर करोड़ों रुपया में खरीदीं विक्रय किया गया है।
 भोरमदेव पर्यटन स्थल की  जमीन  पर इस तरह से करोड़ों रुपए  का लेन देन का खेल चल रहा है।

इस खेल में राजस्व विभाग के नीचे से लेकर उच्च अधिकारी और बड़े रसूखदार नेता लोग जुड़े हुए है।जिला प्रशासन को अपने संज्ञान लेने की आवश्यकता है और इस खरीदी बिक्री के अंदर के खेल को जांच करने की भी आवश्यकता है क्योंकि बहुत से लोगों ने फर्जी परमिशन लेकर सामान्य वर्ग को बेच दिया गया है उस जमीन में अच्छा खासा मोटा रकम कमाकर आज उसी जमीन से कई करोडो के मालिक हो गए है जांच से सब सच सामने आ जायेगा
 मामला कवर्धा विधानसभा का है तो जाहिर है क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं गृहमंत्री  श्री विजय शर्मा जी संज्ञान में अवश्य लेकर जांच करायेंगे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़