राफेल डील से संबंधित रक्षा मंत्रालय और प्रधान मंत्री की हाई सिक्योरिटी फाइल की चोरी या गुम अत्यंत ही निंदनीय : तुकाराम चन्द्रवंशी

कवर्धा :छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस आह्वान में कबीरधाम जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश सहसचिव तुकाराम चंद्रवंशी जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी प्रदेश सचिव बिलाल खान के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

प्रदेश सहसचिव तुकाराम चंद्रवंशी ने कहा कि  राफेल डील से संबंधित रक्षा मंत्रालय और प्रधान मंत्री की हाई सिक्योरिटी फाइल की चोरी या गुम अत्यंत ही निंदनीय है
यदि हमारे देश के प्रधान मंत्री रक्षा मंत्रालय और प्रधान मंत्री कार्यालय में रखी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित नहीं रख सकते हैं, तो उन्हें भारत के प्रधान मंत्री के रूप में सेवा जारी रखने का अधिकार नहीं है। यह घटना  मोदी के हाथों हमारी सुरक्षा की दयनीय स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।


साथ ही तुकाराम चंद्रवंशी ने कहा जो राफेल मामले में मोदी सरकार के हाथ पूरी तरह से सने हुए है उनकी पूरी सहभागिता है सरकार के गिरेबान तक बात न पहुँचें इस उद्देश्य से स्वयं ही राफेल सौदे की फ़ाइल गायब कर दी है ,जो सरकार एक अहम फ़ाइल नही संभाल पा रही है ऐसी स्थिति में भाजपा सरकार देश चलाने में असमर्थ है ऐसी भ्रष्ट सरकार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
साथ ही कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहित मोहित माहेश्वरी ने कहा जो देश की सरकार पहले हर जगह ये कहते रहते थे हम चौकीदार है मगर चौकीदार ही चोर निकल हर राज्य को भारत के राष्ट्रपति को याचिका दायर करनी चाहिए और नरेंद्र मोदी को बर्खास्त करने की मांग करनी चाहिए ।
उक्त कार्यक्रम में मुकुंद माधव कश्यप जी प्रदेश सचिव बिलाल खान, जिला महासचिव नरेंद्र चंद्रवंशी, वाल्मीकि वर्मा,सीतेश चन्द्रवंशी,अश्वनी वर्मा,देवकुमार चंद्रवंशी,माधवेश चंद्रवंशी,नीलेश चंद्रवंशी, व्यास चंद्राकार,अरुण योगी,रोहित चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, जय साहू,हिरेश चतुर्वेदी ,जगदीश गुप्ता राजेश मानिकपुरी,कुंवर सिंह नाग,सहदेव साहू,बृजेश चंद्रवंशी, कन्हैया चन्द्रवंशी,नीलेश चंद्रवंशी संदीप वर्मा सहित सैकड़ों की तादात में युवा कांग्रेसी मौजूद थे

Spread the love

You missed