जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रो में भेजे जाएंगे डाक्टर कबीरधाम जिले में अब तक 4 विशेष चिकित्सक 2 मेडिकल ऑफिसर और 80 एएनएम की हो चूंकि भर्ती कवर्धा, । राज्य सरकार ने कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य जनसुविधाओं को विशेष ध्यान रखते हुए आठ नए डाक्टरों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इन आठ डाक्टरों में एक रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ और सात मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। शासन से अनुमति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी डाक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के इस नए प्रस्ताव को कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण द्वारा राज्य शासन को मंजूरी के लिए प्रेषित किया गया था। इससे पहले में मंत्री श्री अकबर के विशेष प्रयास के कबीरधाम जिले में चार अलग-अलग विशेषज्ञ चिकित्सकों और ग्रामीण तथा वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार करते हुए 80 एएनएम की भर्ती कर ली गई है। अब शीघ्र ही कवर्धा जिला अस्पताल सहित जिले के वनांचल क्षेत्रों के लिए 7 और नए मेडिकल ऑफिसरों भर्ती की जाएगी। जिला अस्पताल के लिए एक रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ की भर्ती होगी। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता पीजी एमओ, सीजीएमओ, डीएनबी अथवा एमडी निर्धारित की गई है। इस पद के लिए प्रतिमाह दो लाख मानदेय तय की गई है। इसके अतिरिक्त सात मेडिकल चिकित्सकों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस रखी गई है। इसके लिए 75 हजार प्रतिमाह मानदेय निर्धारित की गई है। विशेषज्ञ अथवा चिकित्सकों का मेडिकल कॉउसिंग से पंजीयन होना अनिवार्य किया गया है। चिकित्सको की भर्ती होने के बाद मेडिकला ऑफिसरों को जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालयों में पदस्थापना की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद कबीरधाम जिले में शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिले में संचालित सौ बिस्तरीय जिला अस्पताल को मरीजों के विशेष सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से अत्याधुनिक सुविधाओ का शीघ्र विस्तार की मंजूरी भी मिली है। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के अधिनस्थ छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन द्वारा कवर्धा के सौ बिस्तरीय अस्पताल में सेन्ट्रल ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट की स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा जिला अस्थमा और अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सुविधाओं के लिए 50 नग फाउलस बेड, पोषण पुर्नवास और शिशु वार्ड में बच्चों की सुविधाओं के लिए 20 रेलिंग वाला बेड की स्वीकृति मिली है। जिला अस्पताल में साफ सफाई को विशेष ध्यान में रखते हुए अब हर दिन सभी वार्डों के बेडों में अलग-अलग रंगों के चादर बिछाए जाएंगे। सात दिन के सात अलग-अलग चादरों को रंग होंगे। यह भी सभी सुविधाएं जल्द ही आने वाले माह से मरीजों में मिलना शुरू हो जाएगा। अस्थि रोगों से संबंधित मरीजों के लिए जल्द ही सीआर्म मशीन यहां लगने वाली हैं। इस मशीन के आने से हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन करने में मदद मिलेगी। बोड़ला और पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो नए डाक्टरों ने ज्वाईन किया राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र बोड़ला और ग्रामीण क्षेत्र पिपरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए दो नए मेडिकल चिकित्सकों की भर्ती की गई है। दोनों चिकित्सको ने ज्वानिंग भी कर लिया है। Spread the love Post navigation जनपद सदस्य विजयी प्रत्यशी द्वारा विजय रैली निकालकर किया जनता के प्रति आभार प्रकट ज़िला पंचायत के लिए जद्दोजहद सोना देवी बनेंगी अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष प्रत्याशी हो सकते हैं ललिता साहू