कवर्धा

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

कवर्धा, । कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज समय सीमा की बैठक के बाद जिला कार्यालय में जनदर्शन आयोजित कर जिले के दूरदराज से आए ग्रामीणों से भेंट की और उनसे जुड़े सभी समस्याओं, मांग और शिकायतों को संवेदनशिलता के साथ सुना। कलेक्टर ने ग्रामीणजनों, किसानों और सेवानिवृत्व कर्मचारियों के प्राप्त आवेदनों का निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्रता निराकरण करने के लिए प्रेषित किया है। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, सर्व एसडीएम सहित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर जनदर्शन में मांग व शिकायत के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें नगर पंचायत पंडरिया के वार्ड 14 निवासियों ने नामांतरण के लिए आवेदन दिया, ग्राम अचानकपुर निवासी जामबाई यादव ने रास्ता दिलाने आवेदन दिया, कवर्धा निवासी संतोषी ने फौती नामंतरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button