कवर्धा

जिले के कई गांव में फर्जी मतदाता की बाढ़, गांवों वालों को ही नही पता मतदाता कौन है?

कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 का दौर चल रहा है और इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दो दिनों से एक वोटर लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में कुछ बाहरी लोगों का कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामों के वोटर लिस्ट में अनाधिकृत रूप से नाम जोड़ने का मामला सामने आया है। यह वोटर लिस्ट स. लोहारा विकासखंड के बचेड़ी ग्राम पंचायत का है। वोटर लिस्ट में कुछ 5 लोगों का नाम चिन्हांकित किया गया है जो कबीरधाम जिले से बाहर का बताया जा रहा है। ग्राम बचेड़ी का मकान क्रमांक 76 से जिस घर का पता देकर इन सबका नाम जोड़ा गया है उस घर के सदस्य को ही उसकी जानकारी नहीं। इसकी पुष्टि के लिए हमारे मीडिया प्रतिनिधि ने ग्राम के अन्य लोगों से बात किया तो गांव वालों ने बताया कि इस नाम के किसी व्यक्ति को हम लोग नही जानते इसका नाम ग्राम के वोटर लिस्ट में कैसे आया यह संदेह का विषय है। हमने इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव से भी बात की तो उनके द्वारा जानकारी नहीं होने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिए।

कबीरधाम जिले में अनाधिकृत रूप से बाहरी लोगों को बसाए जाने और वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने को लेकर बीजेपी ने कई बार बात उठा चुकी है। कई बार बीजेपी ने इस मामले को लेकर वन टू वन किए है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये लोग किसके संरक्षण में यहां के मतदाता बने। सवाल तो यह भी उठता है कि आखिर उन लोगों का नाम जिस पते से जोड़ा गया है उस घर के सदस्य को ही इसकी भनक नहीं।

चर्चा में तो ये भी है की जिले के वनांचल ग्रामों में ऐसे हजारों की संख्या में फर्जी मतदाता बने हैं। अब सवाल ये है की आखिर इसका मास्टरमाइंड कौन है? और इससे फायदा किसको होने वाला है?

Spread the love

Related Articles

Back to top button