कवर्धा

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने नामदेव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

पूरे जिले के समाज के तरफ से धन्यवाद देता हूं मंत्री मोहम्मद अकबर को जिन्होंने हमारे सच्चाई को समझा समाज की भावना को समझे _ जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने नामदेव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कवर्धा, डी एन योगी 

कवर्धा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज को शासन-प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनाने के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा में 10 लाख रूपए की लागत से नामदेव समाज की मांग पर मुख्यालय कवर्धा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। मंत्री  अकबर ने समाज को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री अकबर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सर्व समाज का उत्थान और सशक्त बनाने की दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है। हम आगे भी समाज के हितों के लिए काम करते रहेंगे। नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष श्री अभिताब नामदेव सचिव श्री कैलाश उपाध्यक्ष श्री चंद्र कुमार संरक्षक श्री रविशंकर श्री अशोक नामदेव श्री चंद्र कुमार नामदेव प्रमुख सलाहकार नामदेव समाज पूरे परिवार सहित और पूर्व पार्षद विद्या नामदेव प्रतिनिधियों ने पूरे समाज की तरफ से इस भवन की सौगात के लिए मंत्री श्री अकबर को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद अशोक सिंह, श्री नरेन्द्र देवांगन, मोहित महेश्वरी, श्री संजय लांझी, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री राजू नामदेव श्री कृष्णकुमार नामदेव लोहारा श्री चंद्रकुमार नामदेव भोरमदेव श्री सूरज नामदेव श्री अजय नामदेव श्री मनोज नामदेव श्री राजेश बोड़ला श्री कृष्ण कुमार बोड़ला श्री हेमंत नामदेव श्री राजू दीप्ति टेलर, श्री चंद्र कुमार श्री विकाश नामदेव श्री सुनील साहू, श्री राजेंद्र नामदेव श्री सुनील नामदेव श्री मुकेश नामदेव, श्री सुरेश एल्डरमेन श्री कौशल कौशिक, दलजीत पाहुजा, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या नामदेव समाज की महिलाएं भी भारी की तादात में समाज के प्रतिनिधि के साथ उपस्थित थे।

वर्षो पुरानी मांग अब हुई पूरी पहली बार नामदेव समाज को कांग्रेस सरकार ने दिया जमीन और भवन हेतु 10 लाख रुपए अब नही भटकना पड़ेगा किसी को भवन के लिए _सचिव कैलाश

जिले के समस्त नामदेव परिवार में हर्ष_अशोक,, रविशंकर, विजय नामदेव

गरीब बेटे बेटियो के शादी विवाह में होगी सहूलियत _ चन्द कुमार भोरमदेव प्रमुख सलाहकार

पूरे जिले के समाज के तरफ से धन्यवाद देता हूं मंत्री मोहम्मद अकबर को जिन्होंने हमारे सच्चाई को समझा समाज की भावना को समझे _ जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव

युवाओं के तरफ से धन्यवाद जयंती अब अपनी खुद के भवन में मनाएंगे_ अजय,मनोज, समस्त युवा टीम

सामुदायिक भवन निर्माण होने से समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहुलियत होगी-मंत्री श्री अकबर

Spread the love

Related Articles

Back to top button