कवर्धा

सोयाबीन जेसी-9305 बीज का भंडारण एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

 कवर्धा कबीर क्रांति

सोयाबीन जेसी-9305 बीज का भंडारण एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित

कवर्धा। जिला अनुज्ञप्ति अधिकारी (बीज) एवं उपसंचालक कृषि विभाग ने सोयाबीन अंकुरण प्रतिशत में अमानक (सब स्टेण्डर्ड) स्तर का पाये जाने के फलस्वरूप बीज नियंत्रण आदेश 1983 के खंड 11 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सेवा सहकारी समिति रणवीरपुर में सोयाबीन जेसी-9305 बीज का भंडारण एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। इसके तहत सहसपुर लोहारा विकासखंड के सेवा सहकारी समिति रणवीरपुर में सोयाबीन जेसी-9305 लॉट नंबर ओसीटी-19-34-77-37-सीआई में अंकुरण 41 प्रतिशत प्रतिशत पाये जाने के कारण इस बीज का भंडारण एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button