पंडरिया में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने लगभग 500 मजदूरों को गमछा एवं नारियल से किया सम्मान

पंडरिया:- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष श्री लखन ठाकुर एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह ठाकुर जी* के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी जी के मुख्य अतिथि एवं श्री आनंद सिंह ठाकुरकी उपस्थिति में मजदूर सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ

मजदूर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी ने कहा छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार मजदूरों की सरकार है किसानों की सरकार है छत्तीसगढ़ सरकार ने लगभग 18 लाख 40 हजार निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया है. वहीं नोनी सशक्तिकरण में 20-20 हजार रुपए दिए जा रहे हैं. महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा खरीदने पर अनुदान दिया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर एक लाख 30 हजार 225 श्रमवीरों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 56 करोड़ 44 लाख 40 हजार 333 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित करने की जानकारी दी.छत्तीसगढ़ सरकार किसानों और मेहनतकशों का सम्मान करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को, गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों को और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन राशि दे रही है, जिससे वह और अधिक मेहनत से अपने काम कर सकें।

मजदूर सम्मान समारोह में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी गायकवाड जी श्री शिव गायकवाड जी ब्लॉक अध्यक्ष श्री नवीन जयसवाल जी मनीष शर्मा जी घनश्याम साहू रमाकांत शुक्ला सरजू सकत श्रीमती उमा चंद्राकर श्री स्वर्ण वैष्णव श्री गोपाल चंद्रवंशी खोवाराम भास्कर गोपाल चंद्रवंशी महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सोनवानी जी सरस्वती गोयल जी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण सभी महिला ब्लॉक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सदस्यगण एवं कांग्रेस पार्टी की जोन अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता गण सभी मजदूर गण उपस्थित थे

Spread the love

You missed