दादू मानिकपुरी एवं अन्ना उर्फ रुपेश्वर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरप्तार।

कवर्धा,,प्रार्थी ईकलाक खान पिता बशीर खान उम्र 35 साल सा . आदर्शनगर कवर्धा जिला कबीरधाम ने दिनांक 24.09.2020 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1.00 बजे करीब इसके भाई सलीम उर्फ मोंगली पिता बशीरखान उम्र 24 साल को क्रेटा वाहन लाल कलर मे 03-04 व्यक्ति जो पीजी कालेज कवर्धा से अपहरण कर ले गए कि रिपोर्ट सुनने के बाद प्र.शि.डीएसपी थाना प्रभारी कवर्धा के द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये अप.क .516 / 2020 धारा 365,342,34 भा.द.वि कायम कर विवेचना मे लिया गया एवं आरोपी शिवम यादव पिता विजय यादव उम्र 20 साल सा.दाउचारा खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को दिनांक 25.09.2020 को गिरप्तार किया जाकर ज्यु.रिमांड पर भेजा गया है एवं आरोपी राजू उर्फ राजकुमार राजपुत को दिनांक 26.09.2020 को गिरप्तार कर मान , न्यायालय पेश किया गया जो ज्यु . रिमांड पर भेजा गया है अन्य फरार 02 आरोपी दादू पिता ईश्वर मानिकपुरी उम्र 23 साल एवं अन्ना उर्फ रुपेश्वर पिता रोशन लाल गंधर्व 22 साल सा.न्यू बस स्टेंड के पीछे फोकटपारा खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव को आज दिनांक 29 . 09.2020 को खैरागढ़ में दबिश देकर गिरप्तार कर ज्यू रिमांड पर भेजा गया है । कार्यावाही में प्र.शि. डीएसपी थाना प्रभारी कवर्धा निमितेष सिंह , सहायक उप निरीक्षक रघुवंश पाटिल , सायबर सेल प्रभारी स.उ.नि.चंद्रकांत तिवारी , आर .381 शमशेर अली , आर .509 संदीप शुक्ला , चालक आर .851 भूषण साहु का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

You missed