कवर्धा

कलेक्टर श्री महोबे ने सह-परिवार के साथ बोरे–बासी का आनंद लिया

आज विश्व श्रमिक दिवस के मौके पर कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ने श्रमिकों का मान बढ़ाने सवेरे अपने निवास पर बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरुआत की

कवर्धा विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिल्हाटी के रीपा में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जनप्रतिनिधियों, जिला के अधिकारियों, ग्रामीणों और श्रमिकों के साथ सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रमुख आहार बोरे–बासी खाकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। इसके पहले कलेक्टर श्री महोबे ने सह-परिवार के साथ बोरे–बासी का आनंद लिया। कलेक्टर ने विश्व श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा श्रमिकों के सम्मान में पिछले वर्ष से बोरे–बासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बोरे–बासी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रमुख स्थानीय आहार है। इसको सिर्फ श्रमिक ही नही आम नागरिक भी खा रहे हैंI उन्होंने कहा कि बोरे–बासी पोषक तत्वों से भरपूर है। अब इसमें मीलेट्स को भी शामिल किया गया है।

 

Spread the love

Related Articles

Back to top button