कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति 74 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर में पुलिस कप्तान के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा। शहीद परिवार के सदस्यों को आमंत्रित कर किया गया सम्मानित। कवर्धा,,कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में आज दिनांक-26.01.2023 को 74 वाॅ गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव, एवं कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे। तिरंगा फहराते समय प्लाटून द्वारा सलामी दी गई तथा ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाए देकर उपस्थित शहीद परिवारों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल, साल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। Spread the love Post navigation Previous Post गणतंत्र दिवस पर 35 विभागों के 53 अधिकारी-कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए