कवर्धा

आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

कोविड संक्रमण के तीन साल बाद इस बार निकलेगी विभागीय योजनाओं की झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी

कवर्धा, । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी वर्ष 2023 का ध्वजारोहण एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में होगा। राष्ट्रीय पर्व का यह आयोजन गरिमामय एवं हर्षाउल्लास के साथ मनाया जाएगा। तीन वर्षों बाद इस वर्ष राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याण तथा लोकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। हालांकि कोविड संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जारी निर्देशों के तहत इस बार स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज समय-सीमा की बैठक में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन की तैयारियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों की साझा बैठक ली। कलेक्टर ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों का अलग-अलग दायित्व भी सौपा है। जिला पंचायत को संम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए है। पुलिस अधीक्षक को ध्वाजारोहण, सलामी, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के लिए वाहन एवं अन्य आवश्यक संपूर्ण व्यवस्था तथा ध्वजारोहण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां, झंडा कोड का पालन सुनिश्चित एवं पार्किग व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में वन मंडलाअधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह, अपर कलेकटर श्री इन्द्रजीत बर्मन, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री महोबे ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 का आयोजन पूरे जिले में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button