कांग्रेस सरकार के चार साल पूर्ण होने पर युवा कांग्रेस ने वनांचल में मनाया चार साल बेमिसाल……

वाल्मिकी वर्मा के नेतृत्व में सुदूर वनांचल में किया सेवा कार्य बैगा आदिवासियों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया……

छत्तीसगढ़ सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी एवम कैबिनेट मंत्री मो.अकबर भैया जी के द्वारा किए गए कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है…..

कवर्धा:~भारतीय युवा कांग्रेस कवर्धा जिला-कबीरधाम द्वारा जंगल क्षेत्र में आदिवासियों को गर्म वस्त्र वितरण करने का कार्य प्रदेश प्रभारी डा पलक वर्मा जी,प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी,शहर अध्यक्ष श्री मोहित महेश्वरी जी,युवा कांग्रेस श्री अश्वनी वर्मा जी के मार्गदर्शन में किया गया।

युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने बताया कि “नर सेवा ही नारायण की सेवा है” इसी ध्येय वाक्य से प्रभावित होकर युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित निवासरत आदिवासी क्षेत्रों में बच्चे,महिला,बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के ग्रामीणों को गर्म वस्त्र वितरित कर सेवा कार्य जनता के प्रति स्नेह करते हुए,लगातार सकारात्मक कार्य कर रहे है।जो लोगों की जन हितैषी कार्यों को समाज में फैलाने का काम करते है।निश्चित रूप से आने वाले दिनों में इसका व्यापक लाभ होगा।छत्तीसगढ़ सरकार के योजनाओं,विकास कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेवारी हमारे कंधो पर है।कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है,जहां तापमान कभी भी माइनस डिग्री से लेकर बर्फ जमने का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है,इस शीतकालीन परिस्थितियों को देखते हुए गर्म कपडा वितरण करने का पुनीत कार्य किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सरपंच बैराख श्यामू मरकाम सरपंच धनसिंह धुर्वे,सरपंच बैजलपुर सिंघारी छोटू वर्मा,धनराज वर्मा जितेंद लहरे,लक्षकुमार वर्मा,अजय वर्मा,रामगोपाल वर्मा,गजेंद्र वर्मा, लुकेश वर्मा,परमानंद वर्मा,अमन वर्मा, किरण वर्मा,अनुरुद्ध वर्मा,पुरषोत्तम चंद्रवंशी,पंच बैरख बैसाखू राम,समारू राम सहित ग्रामवासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love

You missed