स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को होगी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ कवर्धा, वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को सबेरे 7 बजे आऊटडोर स्टेडियम कबीरधाम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस दौड़ का आयोजन किया गया है। खेल अधिकारी ने बताया कि इस आयोजन में मिडिल स्कूल, हाई स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी एवं आम नागरिक स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होंगे। स्वतंत्रता दौड़ आऊडोर स्टेडियम से आऊटडोर स्टेडियम, शासकीय स्वामी करपात्री स्कूल, सरदार पटेल मैदान, भारत माता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, गुरूनानक चौक, बाजार से हो हुए ऋषभ देव चौक, एकता चौक, वीर स्तंभ चौक, भारतमाता चौक से होते हुए शासकीय स्वामी करपात्री स्कूल से होते हुए आऊटडोर स्टेडियम में समापन होगा। समस्त मिडिल स्कूल, हाई स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी एवं आम गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त पत्रकारगण स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हो सकते है। Spread the love Post navigation स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने कलेक्टर ने दिये निर्देश निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु परीक्षण और चयन शिविर 28 अगस्त से