कवर्धा,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अवनीश कुमार शरण ने विधानसभा निर्वाचन 2018 के दौरान विधानसक्षा क्षेत्र पंडरिया के 15 अभ्यर्थियों और विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के चार अभ्यर्थियों से नाम-निर्देशन की जमा राशि को एक सप्ताह के भीतर वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा जमा किया गया राशि उनको प्राप्त सीजीसीटी के साथ उपस्थित होकर एक सप्ताह के भीतर कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला कबीरधाम के कक्ष क्रमांक 23 से प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् राशि नहीं लिए जाने पर प्राप्त राशि को शासकीय कोष में जमा कर दिया जायेगा, जिसकी जवाबदारी स्वयं की होगी। नाम निर्देशन से प्राप्त राशि नहीं ले जाने वाले अभ्यर्थियों में
विधानसभा क्षेत्र पंडरिया से श्री शत्रुहन प्रसाद साहू, श्री लक्ष्मण चंद्रवंशी, श्री रामचंद्र साहू, श्री जयराम चंद्रवंशी, श्रीमती मीना बाई चंद्रवंशी, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री लालजी चंद्रवंशी, श्री अर्जुन तिवारी, श्रीमती बिन्देश्वरी चंद्रवंशी, श्रीमती ममता चंद्राकर, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री नारद साहू, श्री शिवसाय चंद्राकर, श्री विश्वनाथ पोर्ते और शिवनाथ निषाद शामिल है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र कवर्धा से श्री मालिक राम ठाकुर, श्री शिवनाथ केंवट, श्री बद्रीप्रसाद तिवारी और श्री डिलेश्वर साहू का नाम शामिल है। उपरोक्त अभ्यर्थियों में से विश्वनाथ पोर्ते एवं मालिक राम ठाकुर के पांच-पांच हजार रूपये तथा शेष सभी अभ्यर्थियों के 10-10 हजार रूपये नाम निर्देशन की राशि जमा है।

Spread the love

You missed