सभी परिवारों को मिलेगा सस्ती दर पर राशन -मंत्री श्री अकबर

कवर्धा,  छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के पिपरिया और बोड़ला नगर पंचायत में नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने बोड़ला नगर पंचायत के 1110 नवीनीकृत राशन कार्ड और पिपरिया के 1251 नवीनीकरण राशन कार्ड का हितग्राहियों के हाथों में वितरण कर शिविर का शुभारंभ किया । मंत्री श्री अकबर की उपस्थिति में सभी पात्र हितग्राहियों के नाम पढ़ कर सुनाया गया। नवीनीकृत राशन कार्ड वितरण सभा को संम्बोधित करते हुए कहा कि जिनका नाम छूट गया होगा उन्हें घबराने या परेशान होने की जरूरत नही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने नई नीति बनाकर प्रदेश के 65 लाख परिवारों को राशन के दायरे में लाया है। प्रदेश के सभी परिवारों को राशन सामग्री मिलेगा। उन्होंने जिनका नाम छूट गया है वे अपना राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दे। नए राशन कार्ड बनाने की शुरूआत 11 सितम्बर से शुरू हो रहा है, वे लोग भी आवेदन कर सकते है, जिन परिवारों को इस योजना से वंचित रखा गया था। उन्होंने कहा कि हमने जो वायदा किया था, उन सभी वायदे को छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने वार्तालाप शैली में बताया कि किसानों का कर्जा माफ किया। बिजली बिल हाफ किया। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए धान को 25 सौ रुपए में समर्थन मूल्य में खरीदा गया। इस साल भी 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन ने सबको रियायती दर पर राशन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ राशन वितरण के लिए राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया गया। सभी राशन कार्डों का सत्यापन कर नवीनीकृत राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है कि मजदूर से लेकर बड़े किसान को रियायती दर पर चावल उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिनका नया राशन कार्ड नहीं बन पाया है उनके नए कार्ड बनने तक उनके पूराने कार्ड से ही राशन मिलेगा। इस अवसर पर उन्हांने राज्य सरकार द्वारा राज्य की जनता के हितों में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी।
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि राज्य सरकार ने बहुत कम समय में ही अधिकांश वायदों को पूरा कर चुकी है। आने वाले समय में शीघ्र ही सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किए गए वायदों के अनुसार 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य की दर पर धान की खरीदी, किसानों के अल्पकालीन कृषि ऋण को माफ एवं बिजली बिल को आधा करने जैसे अनेक निर्णय लेकर उसको अमल किया है। हमने राज्य के सभी परिवारों को राशन कार्ड के दायरे में लाने का वायदा किया था, जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। राशन कार्ड बनाने का कार्य दो अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। श्री अकबर ने कहा कि राज्य में अब गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने के अलावा किसान, मजदूर तथा कोटवार से लेकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को उनके परिवार की सदस्य संख्या के आधार पर चावल प्रदान किया जाएगा। नई नीति में एक व्यक्ति वाले परिवार को हर माह 10 किलो, दो व्यक्ति वाले परिवार को 20 किलो, तीन से पांच व्यक्ति वाले परिवार को 35 किलो, छह व्यक्ति वाले परिवार को 42 किलो और 10 व्यक्ति वाले परिवार को 70 किलो प्रतिमाह चावल मिलेगा। इस प्रकार प्रति व्यक्ति 7 किलो चावल हर माह दिया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण, वन मंडलाधिकारी श्री दिलराज प्रभाकर, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ रुपनाथ मानिकपूरी, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विक्की अग्रवाल, श्री रामकृष्ण साहू, श्री कन्हैया अग्रवाल, श्रीमती सावित्री साहू, श्री रामचरण साहू, श्री मोहन अवस्थी, श्री महेन्द्र चन्दवंशी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़