कवर्धा

कुरुक्षेत्र में आयोजित चतुर्थ हिंदु राष्ट्र अधिवेशन में कवर्धा से प्रतिनिधि शामिल होंगे

कुरुक्षेत्र में आयोजित चतुर्थ हिंदु राष्ट्र अधिवेशन में कवर्धा से प्रतिनिधि शामिल होंगे

कवर्धा,डी एन योगी

कवर्धा,,। श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग के पावन सानिध्य में कुरुक्षेत्र हरियाणा में आज चतुर्थ हिंदु राष्ट्र अधिवेशन का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन होने जा रहा है। जिसमें भारत के कोने कोने से राष्ट्रभक्त भाग लेंगे।

आदित्यवाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष मारुति शरण शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर आयोजन में छत्तीसगढ प्रतिनिधि मंडल में आनंदवाहिनी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी, आदित्यवाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नन्दन श्रीवास्तव, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री पंडित विकास शास्त्री, प्रांतीय पूर्व दिशा प्रमुख एवम पूर्व कवर्धा जिलाध्यक्ष मारुति शरण शर्मा, प्रांतीय पश्चिम दिशा प्रमुख एवम कवर्धा जिलाध्यक्ष भोला प्रसाद तिवारी, भाटापारा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा एवम रोशन अवस्थी बिलासपुर जिलाध्यक्ष सम्मिलित होंगे। जहां गीता जयंती सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस अधिवेशन में देशवासियों को हिंदू राष्ट्र गठन के संबंध में श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग का दिव्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button