डी एन योगी कबीर क्रांति

जिला: नारायणपुर
कुकड़ाझोर के स्कूली बच्चे पुलिस के बने मित्र, छात्रों को निर्भिक होकर पुलिसिंग समझने का मिला अवसर

नारायणपुर,,,आईपीएस श्री सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के आदेशानुसार जिला नारायणपुर में अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत संचालित बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 17.112022 को थाना कुकडाझोर में छात्रों एवं स्थानीय युवाओं के मन से पुलिस के प्रति भय को कम करने एवं बालकों के विशेषाधिकारों से परिचित कराने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान कुकडाझोर के स्कूली बच्चों को पुलिस थाना का भ्रमण कराते हुए पुलिस थाना के कार्य एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के सबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल यौन अपराध, साइबर अपराध, यातायात नियमों की जानकारी, बाल विवाह के हानि और छेड़छाड़ करने पर पुलिस कार्यवाही की जानकारी दी गई। छात्रों से जीवनोपयोगी प्रश्न पूछकर सही उत्तर देने वाले बच्चों को नगद राशि से पुरुष्कृत किया गया। इस दौरान छात्रों ने निर्भिक होकर पुलिस अधिकारियों को जवाब दिया। अंत में पुलिस अधिकारियों और शिक्षकों के साथ चाय नाश्ता और भोजन करने के बाद बच्चों ने कहा कि अब उन्हें पता चल गया है कि पुलिस उनके मित्र हैं।

इस दौरान डीएसपी श्री लौकेश बंसल (एसडीओपी, नारायणपुर), निरीक्षक श्री प्रह्लाद साहू (थाना प्रभारी, कुकड़ाझोर), पुलिस जवान और शिक्षकगण सहित सैकड़ों स्कूली छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़