कवर्धा:डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा- भारत जोड़ों युवा संकल्प समारोह में यूका.जिलाध्यक्ष और दोनो विधानसभा अध्यक्षों के सयुक्त नेतृत्व में 300 से अधिक कार्यकर्ता हिस्सा लिए

राजधानी में आयोजित उक्त कार्यक्रम में आनंद सिंह ने निभाई सक्रिय भूमिका

आनंद सिंह के निर्देश पर 300 से अधिक कार्यकर्ता सामिल हुवे आयोजन में

सीएम बघेल सहित कई दिग्गजों की उपस्थिति में रायपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम

प्रदेश में कांग्रेस की पुन: वापसी के लिए युवाओं में भरा गया जोश

कवर्धा। बीते दिनो प्रदेश की राजधानी रायपुर में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेशभर के करीब 15 हजार से अधिक युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में रायपुर के बूढ़ा तालब स्थित बलबीर सिंग इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में कबीरधाम जिले के भी करीब 300 से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूवा कांग्रेस कबीरधाम जिले के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चंद्रभान कोशले, कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा और पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष तेजस्वी चंद्रवंशी के सयुक्त नेतृत्व हिस्सा लेने पहुंचे। जिसकी पूरी कार्य योजना व युवाओं को रायपुर तक ले जाने कार्यक्रम का संचालन जिले में आनंद सिंह के मार्गदर्शन हुआ। हालांकि इस आयोजन को सफल बनाने आनंद सिंह विगत एक सप्ताह से रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे साथ ही जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सीतेश चंद्रवंशी की मुख्य टीम भी इसमें शामिल रही। इस समारोह में युवका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के मुख्यमंत्री, उनके मंत्रीगण, विधायक व सैकडो ंवरिष्ट कांग्रेसी भी सामिल हुए। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवाशन के आव्हान पर और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आयोजन भारत जोड़ों युवा संकल्प समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेशभर के कोने-कोने से आए करीब पंद्रह हजार से भी अधिक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन खास तौर पर राहुल गांधी के द्वारा देशभर में संचालित भारत जोड़ों यात्रा के संदेशों से प्रदेश के युवाओं के माध्यम से उनकी सोच और विचारों को जन-जन तक ले जाने के उद्देश्य पर केन्द्रित था। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पुन: कांग्रेस की वापसी कराने युवाओं द्वारा बूथ वार सदस्यता हेतु सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी इस समारोह में किया गया जिसका उत्घाटन मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवाशन व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

सीएम श्री बघेल ने युवाओं में भरा जोश

उक्त आयोजन में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने यूवा कांग्रेस जिंदाबाद के नारे के साथ अपने उद्बोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि आप सभी युवा राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक ले लाएं ताकि देश में भाजपा द्वारा देश भर में फैलाए जा रहे डर,भय, सांम्प्रदायीक राजनीतिक, महंगाई, बेरोजगारी को रोका जा सके। वही कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री टीएस सिंह देव, मंत्री उमेश पटेल, धनेंद्र साहू, विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जोरदार उद्बोधन से युवाओं में जोश भर दिया। इनके अलावा कार्यक्रम में कई विधायक, मंडल अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान नव निर्वाचित युवा पदाधिकारी, वर्तमान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो की उपस्थिति में आयोजन भव्यता पूर्व संपन्न हुआ। समारोह में कबीरधाम जिले से यूवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रभान कोशले, विधानसभा अध्यक्ष कवर्धा वाल्मिकी वर्मा, पंडरिया अध्यक्ष तेजस्वी चंद्रवंशी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सीतेस चंद्रवंशी के साथ दिनेश चंद्रवंशी, अस्वनी वर्मा, राजकुमार अंनत, सुनील जोशी,चंदन मानिकपुरी, प्रशांत खांडे, आरिफ खान, आनंद चंद्रवंशी, अजय बंजारे, सेलेश दिवाकर, पुडेंदर चंदवंशी, रामकृष्ण कृशे, मुकेश यादव, दशरू निषाद, कन्हैया रजक, रमा विश्वकर्मा, चैन चंद्राकर, अकबर, दालचन्द, किशन, आकाश सहित अन्य पदाधिकारी और सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

You missed

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़