युवा नाथ योगी समाज द्वारा किया गया भव्य रूप से गुरु गोरक्षनाथ जी का प्राकट्य उत्सव का आयोजन समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिए हिस्सा कबीरधाम:- जिले मे एक मात्र गुरु गोरक्षनाथ जी का मंदिर जिला मुख्यालय से लगभग 6 की. मी. की दूरी पर ग्राम सोनपुरी में स्थित है जहाँ हर साल गुरु पर्व पर अनेकों श्रधालु अपनी मनोकामनाएं मांगने आतें है इसी प्रकार प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष यह कार्यक्रम बड़े जोरों शोरों से किया गया कार्यक्रम में भंडारे की व्यवस्था भी रखा गया था सर्वप्रथम प्रातः 5 से 6 बजे तक योगभ्यस् किया गया एवं बताया गया करो योग रहे निरोग इसके पश्चात् 07 बजे गोरक्षनाथ जी की मंगल आरती किया गया साथ ही 07 बजे हवन, पूजन, ध्वज चढ़ाया गया तथा 10 बजे समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से गोरख चालीसा का पाठ किया गया तत्पश्चात दोपहर 12 बजे से बच्चों एवं समाज के लोगों द्वारा परंपरागत सामाजिक भजन का गायन किया गया साथ ही साथ 03 से 04 बजे तक गुरु अतींद्र नाथ जी का उपदेश प्राप्त किया गया इसके पश्चात् संध्या 04 से 05 बजे प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया साथ ही संध्या 6 बजे गुरु गोरक्षनाथ जी की छाया चित्र के साथ पुरे ग्राम में आतिशबाजी, बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया जिसमे समाज के बच्चे बुजुर्ग सभी ने खूब नृत्य अभिनय किये शोभायात्रा के पश्चात् संध्या आरती कर प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम में समाज के समस्त नागरिक उपस्थित रहें| : उक्त कार्यक्रम का आयोजन युवा नाथ योगी समाज जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से समिति के *संरक्षक* श्री धनेश्वर नाथ योगी जी ,गोविन्द नाथ शिवोपासक जी, रामनाथ योगी जी,प्रेम नाथ योगी जी ,उपदेश नाथ योगी जी,बलराम नाथ योगी जी,चोलेश्वर नाथ योगी जी एवं अन्य समिति के मार्गदर्शक श्री भृगुनाथ नाथ जी, नारायण नाथ जी,डमरू नाथ जी,दुलेश्वर नाथ जी , समिति के पदाधिकारि👉 हलधर नाथ योगी, हेमंत नाथ योगी, रघुनाथ योगी, दौलत नाथ योगी, योगेश नाथ योगी, त्रिलोचन नाथ योगी, राजू नाथ योगी, नकुल नाथ योगी, विनोद नाथ योगी, संजू नाथ योगी, आदि अन्य वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति प्रमुख रही⛳⛳🙏 Spread the love Post navigation रेल्वे संघर्ष समिति ने सौंपा मंत्री अकबर को स्मरण पत्र कैबिनेट मंत्री मो.अकबर से प्रदेश सचिव सूरज यादव ने की सौजन्य मुलाकात