Uncategorized

कबीरधाम जिला मे राजमिस्त्री कल्याण संघ का हुआ गठन,कपिल नाथ योगी बने अध्यक्ष

कवर्धा, डी एन योगी
कवर्धा,,कबीरधाम जिला मे राजमिस्त्री कल्याण संघ का हुआ गठन कवर्धा के साहू समाज के कर्मा भवन में कबीरधाम जिला के राजमिस्त्रीयों ने एक बैठक आयोजित कर कबीरधाम जिला के राजमिस्त्रीयों के कल्याण के लिए तथा मकान मालिक के हितों की सुरक्षा व श्रमिकों की हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से राजमिस्त्री कल्याण संघ कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ का गठन किया इसमें संरक्षक श्री जीवन कोसले श्री राम साहू श्री बलीराम साहू अध्यक्ष श्री कपिल नाथ योगी उपाध्यक्ष श्री गणेश राम साहू कोषाध्यक्ष श्री होली राम साहू सचिव श्री राजेश चंद्राकर सह सचिव श्री भगवानी साहू कोर कमेटी सदस्य श्री भीखम कोसले जलेश्वर सिन्हा गीता साहू जमुना कोसले रामकुमार साहू पुनाराम कारजू चंद्राकर मोहित जायसवाल चिंताराम का चयन किया गया इस अवसर पर कवर्धा के राजमिस्त्री उपस्थित हुए विश्वकर्मा बाबा की पूजा करके नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया राजमिस्त्री संघ ने कबीरधाम जिला के श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गुरुवार को श्रमिकों की पारिश्रमिक भुगतान करने का निर्णय लिया सब ने मिलकर इस अवसर पर मकान मालिक के साथ होने वाले अनुबंध को पारदर्शी बनाने एवं राजमिस्त्री श्रमिक एवं मकान मालिक के हितों को ध्यान में रखते हुए और कई अन्य निर्णय लिए कबीरधाम जिला में राजमिस्त्री कल्याण संघ गठन होने पर कवर्धा के राजमिस्त्री एवं श्रमिकों ने अपनी खुशियां जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button