Uncategorized
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी की श्रद्धांंजलि सभा का ,,आयोजक-सर्व हिन्दू समाज कवर्धा *स्थान-परशुराम धर्मध्वज चौक लोहारा नाका कवर्धा…

कवर्धा डी एन योगी
कवर्धा,,जीवन्तमुक्त महात्मा साक्षात् भगवदावतार हम सभी के गुरु ज्योतिष पीठ और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य पद पर विराजमान होकर शोभा मर्यादा बढ़ाने वाले गंगा-गौ गीतादि सनातन धर्म प्रतीकों की रक्षार्थ निरंतर संघर्षशील स्वतंत्रतावीरोत्तम श्री राम जन्मभूमि रामालय के पुरोधा पूज्य पाद प्रातः स्मरणीय स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज ने अपनी इहलीला का संवरण विगत अश्विन कृष्ण द्वितीया 2079 विक्रम तदनुसार 11-9-2022 रविवार को अपरान्ह 3:21 बजे कर लिया है!
तत्संबंध में धर्म राजधानी कवर्धा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके कवर्धा क्षेत्र के प्रति विशेष लगाव को देखते हुए दिनांक 20 सितंबर समय शाम 5:30 स्थल परशुराम धर्मध्वज में गुरु भाई के द्वारा आयोजित है जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है🙏🏻🙏🏻
- आयोजक-सर्व हिन्दू समाज कवर्धा
स्थान-परशुराम धर्मध्वज चौक लोहारा नाका कवर्धा… स्वामी स्वरुुपानंंद सरस्वती महाराज जी की श्रध्द्दांंजलि सभा



