Uncategorized

आम जगह पर शराब का सेवन करने वाले 20 आरोपियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।

कवर्धा डी एन योगी

आम जगह पर शराब का सेवन करने वाले 20 आरोपियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।

19 प्रकरण के 20 आरोपियों के विरुद्ध 36च(1), आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर किया गया उचित वैधानिक कार्यवाही।

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री व परिवहन तथा आम स्थान पर शराब सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक-16.09.2022 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा आम जगह पर शराब सेवन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कुल 06 प्रकरण तथा थाना पिपरिया में 04 प्रकरण, थाना लोहारा में 02 प्रकरण, थाना बोड़ला में 04 प्रकरण, चौकी पोड़ी में 01 प्रकरण थाना पांडातराई में 01 प्रकरण, चौकी दामापुर में 01 प्रकरण, कुल 19 प्रकरण में 20 आरोपियों के विरुद्ध 36च(1) व 36 च आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई किया गया है। यह कार्यवाही असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने कबीरधाम पुलिस के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button