कवर्धा डी एन योगी

थाना-पंडरिया,जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ)।

पण्डरिया पुलिस ने दी मानवता का परिचय।

दिगर राज्य से भटक कर आयी एक बालिका जो डरी सहमी सी पंडरिया बस स्टैंड में मिली।

पंडरिया पुलिस ने बालिका की ली सुध।

सुरक्षा की दृष्टि से भेजा गया सखी सेंटर।

पण्डरिया पुलिस परिजनो की पता तालश में जुटी।

कवर्धा,,थाना पंडरिया क्षेत्राअंतर्गत का मामला सामने आया कि एक बालिका जिसकी उम्र लगभग 13-14 साल की है, जो बस स्टेंड पंडरिया में डरी सहमी सी घुम रही है, जो न तो किसी से बात करती है, और न कुछ बोल पा रही है, बस शिशकते हुए एक टक आशा भरी निगाहों से देखती रहती है। कि सूचाना पाकर तत्काल थाना से टीम रवाना होकर बताये स्थान पर जाकर देखे तो एक बालिका घबराई हुई बैठी मिली। जिसे पुलिस थाना पंडरिया की टीम थाना लेकर आये और उस बालिका को पहले मुह हाथ धुलाकर नास्ता कराया गया फिर उक्त बालिका से धीरे-धीरे बातचीत करने की कोशिश किया गया जो काफी टाईम तक बोलने बताने से घबरा रही थी, फिर धीरे से डरी घबराई सी बोलना चालू कि जिसमें उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सध्या बाताई पिता का नाम पूछने पर पिता का नाम भिखू बताई गांव का नाम पटखोली बगान बताती है। व माता-पिता को कुर्सी बुनने का काम करना बताती है कि सारी बातो को ध्यान में रखकर तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए ममले की जानकारी वरिष्ट अधिकारियो श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ0 लाल उमेंद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे जिला कबीरधाम तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल को अवगत करा वरिष्ठ अधिकारी गणों के मार्गदर्शन प्राप्त कर पंडरिया पुलिस द्वारा सर्वप्रथम बालिका की सूरक्षा को ध्यान में रखते हुए सखी वन स्टाप सेंटर कवर्धा में जरिये महिला अधिकारी सउनि0 उमा उपाध्याय, आर.829 द्वारिका चंद्रवंशी, 442 प्रभाकर बंछोर, 959ओमप्रकाश के दाखिला कराया गया एवं उक्त बालिका के परिजनो का पता तलाश कर बालिका को उसके परिजनो से मिलाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है ताकि बालिका को पुनःपरिजनो को सुपुर्द किया जा सके उक्त कार्यवाही में सउनि0 उमा उपाध्याय, आर.829 द्वारिका चंद्रवंशी, 442 प्रभाकर बंछोर, 959ओमप्रकाश का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़