कवर्धा: कवर्धा में अपने ही अध्यक्ष की कुर्सी गिराने के लिए पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव जारी किया था. जिसके बाद पार्टी ने 5 पार्षदों को पार्टी से निष्कासिक कर दिया है. कवर्धा में नगर पंचायत पांडातराई के 5 कांग्रेसी पार्षदों को पार्टी से निष्कासित किया गया है. इन पार्षदों को जिलाध्यक्ष निलकंठ चन्द्रवंशी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्षदों को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित: दरअसल, जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष निलकंठ चन्द्रवंशी ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस नगर पंचायत पांडातराई के 5 कांग्रेसी पार्षदों को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि निष्कासित पार्षदों ने पार्टी के खिलाफ जाकर अनुसासनहिनता कार्य किया है. पार्षदों को पहले दो बार पार्टी द्वारा नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया. लेकिन पार्षदों ने पहला नोटिस का जवाब दिया दूसरा नोटिस का जवाब नहीं दिया. जिसके बाद पार्टी ने पांचों पार्षदों को निष्कासित का फैसला लिया. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुसंसा पर जिला अध्यक्ष नीलकंठ चन्द्रवंशी द्वारा पार्षदों को 6 वर्षो के लिए निष्कासन की कार्रवाई की गई है.क्या है पूरा मामला: जिले के नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान को अध्यक्ष पद से हटाने को कांग्रेस पार्टी के 5 पार्षद प्रिया गुप्ता वार्ड क्रमांक 9, सरोज जायसवाल वार्ड क्रमांक 6, जसबीर सिंह सलुजा वार्ड क्रमांक 11, साविता पाटस्कर वार्ड क्रमांक7 और संतोष गोयल ने कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन दिया था. प्रस्ताव के बाद पार्टी द्वारा पार्षदों को काफी समझाया गया. पार्टी द्वारा नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया था. लेकिन पार्षदों ने पार्टी अध्यक्ष के बात दरकिनार कर अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई में आगे बढ़ते रहे. कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जांच कर 4 मई को वोटिंग की, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान को 6 पार्षदों ने समर्थन दिया. जिससे अध्यक्ष की कुर्सी बच गई और फिरोज खान अध्यक्ष बने रहे. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने ही पार्टी के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लगाकर गिरने का प्रयास करने वाले पार्षदों को पार्टी ने बहार का रास्ता दिखा दिया है.पहले चेतावनी देती है पार्टी: इस विषय में जिलाध्यक्ष निलकंठ चन्द्रवंशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के मर्यादित पार्टी है और यहां सबका सम्मान बराबर है. लेकिन कोई भी कार्यकर्ता अनुसासनहिन कार्य करता है तो पार्टी पहले उन्हें चेतावनी देती है. फिर अपने हरकतों से बाज नहीं आने पर पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देती है. ख़ास बात निष्कासित पार्षदों के पीछे चुपे चेहरे पार्टी मे षणयंत्र करने वाले कांग्रेसी गंम्छा धारियों पर भी पार्टी करेगी जल्द कारवाई। प्रदेश अध्यक्ष ने दिए निर्देश। Spread the love Post navigation पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्रीष्मकालीन व्हालीबाल प्रशिक्षण शिविर के खिलाड़ी बालक/बालिकाओं से किया गया मुलाकात। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की