शासकीय पूर्व माध्यमिकशाला सोनपुरी रानी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया

कवर्धा, डी एन योगी
शासकीय पूर्व माध्यमिकशाला सोनपुरी रानी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया
,कवर्धा,,इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप माननीय मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन एवं नव प्रवेश की बच्चों का स्वागत पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया साथ में बच्चों द्वारा राजकीय गीत एवं प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया कक्षा छठवीं सातवीं एवं आठवीं के शैक्षणिक सत्र 2021 22 के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया तथा नव प्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर मिठाई खिला कर स्वागत करते हुए पुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्री गणेश राम साहू प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री होली राम साहू पंचायत के पंच अशोक साहू हायर सेकेंडरी के प्राचार्य श्री जेपी वर्मा विद्यालय के प्रधान पाठक श्री प्रकाश चंद वर्मा विद्यालय के शिक्षक श्रीमती मधु सोनी श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर श्रीमती संगीता सागर लोनिया श्री विनय गुप्ता एवं भृगुनाथ योगी इस अवसर पर उपस्थित थे इस अवसर पर ग्राम के सरपंच गणेश राम साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए ईमानदारी से निष्ठा पूर्वक पढ़ाई करने एवं अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया गया विद्यालय के प्रधान पाठक प्रकाश चंद वर्मा जी द्वारा विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं प्राचार्य द्वारा बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र में समय सारणी के अनुसार पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमती मधु सोनी द्वारा किया गया इस प्रकार पूर्व माध्यमिक शाला सोनपुरी रानी में शैक्षणिक सत्र 2022 23 का शाला प्रवेश उत्सव संपन्न किया गया।




