.कवर्धा, डी एन योगी
आगामी 29 जून से दो सूत्रीय माँग 1 केन्द्र के समान तथा केन्द्र द्वारा देय तिथि से मँहगाई भत्ते की माँग तथा 2 केन्द्र की भाँति 7 वें वेतनमान से गणना कर गृह भाड़ा भत्ता की माँग हेतु आयोजित आँदोलन की समीक्षा बैठक हेतु रायपुर से आए 4 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति मे फैडरेशन का पुनर्गठन किया गया। जिसके पदाधिकारी निम्नानुसार चयनित किए गए।
*संयोजक*:— *श्री प्रताप चँद्रवंशी*
*सह संयोजक* :— 1 *व्यास नारायण तिवारी, 2 श्री रमेंश पाटले, 3 श्री डाँ नितिन दुबेजी एवं 4 श्रीमती सोन बाई बंजारे*
*महामंत्री* *श्री निर्मल कुमार साहू*

*प्रचार प्रसार सचिव* *1 श्री संतोष सोनी , 2 श्री कन्हैया सिंह राजपूत एवं 3 श्री गणेश राम जाँगड़े*
प्रमुख सलाहकार *श्री दिलीप चँद्रवंशी* जी को बनाया गया है।

कवर्धा,,,आँदोलन की रूपरेखा पर बात करते हुए प्रेक्षक अजय तिवारी ,विश्राम निर्मलकर ,सत्येंद्र देवाँगन और उमेंश मुदलियारजी ने चर्चा करते हुए मुख्य रूप से सभी कर्मचारियों तक इस दो सूत्रीय आँदोलन के आयोजन की सूचना पहूँचाने की बात की।
श्री प्रमोद शुक्ला ने सभी साथियों को आह्वान करते हुए कहा कि यह आँदोलन किसी कर्मचारी नेता का नहीं अपितु हम सभी कर्मचारियों का व्यक्तिगत है। हम सबको हमारे मूल वेतन का 12% का प्रतिमाह नुकसान हो रहा है। हम आँदोलन करेंगे। जो भी कर्मचारी या कर्मचारी दल साथ नहीं हैं उनकी12% प्रतिमाह की त्यागशीलता को सेल्यूट करते हुए गुजारिश है कि वे स्वयं नहीं लेना है तो न लें उनसे आग्रह है कि वे हमारे लिए लड़ें।

Spread the love

You missed