रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित हार से बौखलाई भाजपा में अब नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए उठा पटक शुरू हो गई है. आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल में तलवार खिंची हुई है. इनके अलावा आदिवासी वर्ग के तेज तर्रार व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मलाल कौशिक भी नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ में है. इसी खींचातानी के चलते नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए गुरुवार को होने वाली विधायक दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है. केन्द्रीय पर्वेक्षक की नियुक्ति नहीं होने के कारण बैठक रद्द होना बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि अब सीधे ही नेता प्रतिपक्ष का नाम आला कमान द्वारा तय कर लिया जाएगा. इस सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर जमकर गुटबाजी हो रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य बनने के बाद पहली बार नेता प्रतिपक्ष के बगैर सत्र की शुरुआत हो सकती है. 7 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के पहले नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति जरूरी है. तब तक नाम तय कर लिया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ननकी राम कंवर, धरम लाल कौशिक का नाम आगे है. इनमें से ही किसी एक को नेता प्रतिपक्ष चुना जा सकता है. सांकेतिक तस्वीर. Mamta Lanjewar | News18 ChhattisgarhUpdated: January 3, 2019, 12:09 PM ISTछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बुरी हार के बाद भाजपा में आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए गुरुवार को होने वाली विधायक दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है. केन्द्रीय पर्वेक्षक की नियुक्ति नहीं होने के कारण बैठक रद्द होना बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि अब सीधे ही नेता प्रतिपक्ष का नाम आला कमान द्वारा तय कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अंदर गुटबाजी उभर रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य बनने के बाद पहली बार नेता प्रतिपक्ष के बगैर सत्र की शुरुआत हो सकती है. 7 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के पहले नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति जरूरी है. तब तक नाम तय कर लिया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ननकी राम कंवर, धरम लाल कौशिक का नाम आगे है. इनमें से ही किसी एक को नेता प्रतिपक्ष चुना जा सकता है. Spread the love Post navigation पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल ,जीपी सिंह को हटाकर रतनलाल डांगी को बनाया दुर्ग आईजी ,आनंद छाबड़ा बने रायपुर के आईजी 44 हजार 500 रुपए के जाली नोटों के साथ एक युवक गिरफ्तार