मंत्री अकबर के द्वारा दी गई ट्राईसाईकिल बनी दिव्यांग रामप्रसाद की आजीविका का साधन कवर्धा,,छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद अकबर के द्वारा मानवीय संवेदनाओं के आधार पर किए गए कुछ ऐसे कार्य जो किसी के लिए परिवार पालन के साधन बन जाते हैं. कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिदिन व्यवसाय करके परिवार चलाने वाले छोटे फुटकर दुकानदारों और निराश्रित पेंशन पाने वाली नगरपालिका क्षेत्र की विधवा महिलाओं को कोरोना काल के समय दी गई आर्थिक सहायता, दिव्यांग युवकों को प्रदान की गई बैटरी चलित ट्राईसाईकिल तथा महिलाओं को स्वावलंबन के लिए दिए गए ई-रिक्शा ने कई परिवारों को आत्मनिर्भरता प्रदान की है. इसी कड़ी में मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा कुछ माह पूर्व 26 पात्र दिव्यांग लोगों को दी गई बैटरी चलित ट्राईसाईकिल सिकल की सहायता से कई हितग्राही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. ऐसे ही विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम गौरमाटी के एक दिव्यांग युवक रामप्रसाद साहू जो कि अपने दोनों पैरों से 80% दिव्यांग है बैटरी चलित साइकिल से बर्फ बेचकर अपना, अपनी नेत्रहीन दिव्यांग पत्नी और दो बच्चों का पालन पोषण कर रहा है. दिव्यांग रामप्रसाद साहू से चर्चा करने पर बताया कि मैं गरीब के नेता अकबर भैया की कृपा से अपनी बैटरी चलित ट्राईसाईकिल मे घूम घूमकर पर बर्फ बेचकर प्रतिदिन ₹200 कमा लेता हूं. Spread the love Post navigation भूमिहीन परिवारों को अब जल्द मिलेगा पट्टा-ऋषि कुमार शर्मा स्वामी करपात्री जी के नाम पर ही उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय बनेगा