भूमिहीन परिवारों को अब जल्द मिलेगा पट्टा-ऋषि कुमार शर्मा

नवरात्रि पर्व में मिल सकता है भूमिहीन परिवारों को पट्टा

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के निर्देशन में पट्टा सर्वे का कार्य पूर्ण

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के निर्देशन में अब नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत आवासीय पट्टा देने का कार्य अब अंतिम चरण में है अपै्रल माह की नवरात्रि में पट्टा वितरण कार्यक्रम संभावित है राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत अब जल्द ही भूमिहीन परिवारों को पट्टा मिलेगा। पट्टा मिल जाने से अब लोगो प्रधानमंत्री आवास निर्माण में भी सहुलियत होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र में निवासरत भूमिहीन परिवारों को जल्द से जल्द पट्टा प्रदान किया जाने हेतु निर्देश दिये गये थे निर्देशानुसार कलेक्टर शाखा के नजूल विभाग टीम व नगर पालिका की टीम सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है उन्होनें बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान सर्वे कार्य में विलंब हुआ है लेकिन कैबिनेट मंत्री मो.अकबर ने लगातार कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षा व ऐहतियात बरतते हुए कार्य में तेजी लाने निर्देश दिये, निर्देश का अमलीजामा पहनाते हुए नजूल व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने कार्य करते हुए शहरी क्षेत्र के 4 हजार 362 परिवारों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया गया। सर्वेक्षण कार्य पूर्ण होने उपरांत वार्डो से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में पात्र-अपात्र आवेदनों को अलग किया गया। जिसमें से नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत 4 हजार 362 में से 1 हजार 712 पात्र तथा अपात्र परिवारों का पुनः सत्यापन किये जाने हेतु टीम का गठन किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नजूल अधिकारी द्वारा अपात्र परिवारों का पुनः सत्यापन किये जाने हेतु नजूल व नगर पालिका टीम का गठन किया गया है जिसका सत्यापन कार्य उपरांत संभावित अपै्रल माह की नवरात्रि में पट्टा वितरण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

*प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा-ऋषि कुमार शर्मा*
नगर पालका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत नगरीय क्षेत्रांतर्गत सर्वे कार्य कराया गया है भूमिहीन परिवारों को पट्टा मिल जाने से प्रधानमंत्री आवास निर्माण किये जाने में भी सहुलियत होगी। शहरी क्षेत्र कवर्धा में 4362 परिवारों का सर्वे किया गया जिसमें से 1712 पात्र पाये गये है मां कर्मा वार्ड क्रं. 02 में कुल सर्वे 437 पात्र-239, कैलाश नगर वार्ड क्रं. 03 में कुल सर्वे 68 पात्र 33, संत रविदास वार्ड क्रं. 04 में कुल सर्वे 273 पात्र-112, दीनदयाल वार्ड क्रं. 05 में कुल सर्वे 544 पात्र-267, महामाया वार्ड क्रं. 06 में कुल सर्वे 323 पात्र-50, डॉ.भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रं. 07 में कुल सर्वे 531 पात्र-269, शंकर नगर वार्ड क्रं. 08 में कुल सर्वे 4 पात्र-1, सतबहिनिया वार्ड क्रं. 09 में कुल सर्वे 182 पात्र-67, मठ वार्ड क्रं. 10 में कुल सर्वे 243 पात्र-91, बुढ़ामहादेव वार्ड क्रं. 11 में कुल सर्वे 182 पात्र-82, रामजानकी वार्ड क्रं. 12 में कुल सर्वे 47 पात्र-29, महबूबशाहदातार वार्ड क्रं. 13 में कुल सर्वे 19 पात्र-14, शक्ति वार्ड क्रं. 14 में कुल सर्वे 88 पात्र-25, दंतेश्वरी वार्ड क्रं. 16 में कुल सर्वे 40 पात्र-18, गुरूघासीदास वार्ड क्रं. 18 में कुल सर्वे 17 पात्र-13, राधाकृष्णा वार्ड क्रं. 20 में कुल सर्वे 245 पात्र-176, बहादुरगंज वार्ड क्रं. 21 में कुल सर्वे 64 पात्र-11, मां काली वार्ड क्रं. 24 में कुल सर्वे 59 पात्र-04, गुरूगोविंद सिंह वार्ड क्रं. 26 में कुल सर्वे 47 पात्र-19, विंध्यवासिनी वार्ड क्रं. 27 में कुल सर्वे 520 पात्र-190 किये गये है। अपात्र परिवारो का पात्रता निर्धारण हेतु पुनः नगर पालिका व नजूल की संयुक्त टीम जांच कर कार्यवाही किया जा रहा है जल्द ही इन परिवारों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो जायेगा।

Spread the love

You missed

यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा  प्रेस क्लब अध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप!** जिला प्रेस क्लब की जमीन बेचने के प्रयास का भी गंभीर आरोप—मामला थाने पहुंचा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट कवर्धा। जिला प्रेस क्लब कवर्धा की भूमि को लेकर विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने थाना कवर्धा में शिकायत देकर यशवंत सिंह ठाकुर, पिता दयाल सिंह ठाकुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, प्रेस क्लब की भूमि को कथित रूप से अपना बताकर दूसरे लोगों के साथ विक्रय का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष ने इस संबंध में बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपने की बात कही है। आरोप है कि 25 अगस्त 2026 को प्रेस क्लब के सामने जब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने इस मामले में यशवंत सिंह ठाकुर से पूछताछ की, तो विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, उनके साथ मां-बहन की गाली-गलौज की गई और कथित रूप से धमकी देते हुए कहा गया— “तुम नाम मात्र के अध्यक्ष हो… इस जमीन पर कॉम्प्लेक्स बनाऊंगा और बिक्री भी करूंगा, कौन रोकता है देख लूंगा।”  अध्यक्ष ने अपनी शिकायत में जान-माल के खतरे की आशंका भी जताई है और पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यशवंत सिंह ठाकुर द्वारा   प्रकाश वर्मा को मां बहन की गाली देने वाला आडियो रिकाडिग थाना में दर्ज है।   प्रेस क्लब की जमीन का वास्तविक मालिकाना जिला प्रेस क्लब है, प्रकाश वर्मा के पास पुरा शासकीय दस्तावेज उपलब्ध है।  क्या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस जमीन का विक्रय सौदा किया जा रहा था यह भी जांच का विषय है?   ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या सामने आएगा जो जांच का विषय है?   अध्यक्ष को धमकी देने के आरोप पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी? फिलहाल यह सभी आरोप शिकायत में लगाए गए हैं। मामले की पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।  मामला जमीन का है या दबंगई का? अब पुलिस जांच खोलेगी पूरा  राज! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी