: कानून की पढ़ाई करने वाले आशिक युवक ने कानून तोड़ा,दिनदहाड़े युवती के अपहरण से मचा हड़कंप,,, बिलासपुर/– न्यायधानी में इन दिनों अपराधियो के हौसले बुलंदी पर है,न ही उन्हें पुलिस का भय है न कानून का,ऐसी ही एक घटना आज फिर सामने आए जहां युवक ने अपनी रूठी हुई प्रेमिका का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया,पर युवती की सूझबूझ से वह पकड़ा भी गया,मामला कोनी थाना क्षेत्र का है,,,मिली जानकारी के अनुसार गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा का शहर के एक युवक से प्रेम सम्बंध था,और इन दोनों के बीच आये दिन टकरार हुआ करती थी,जानकारी के मुताबिक पिछले सप्ताह ही युवती ने युवक से ब्रेकअप कर उससे दूर रहने की हिदायत दी थी,इसी बात से नाराज आशिक ने आज जब वह युवती अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज से लौट रही थी,उसी वक्त उसने उसे अपनी स्विफ्ट कार में ज़बरदस्ती बैठाकर रतनपुर की ओर फरार हो गया,जिसके बाद लड़की की सहेलियों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी साथ ही कोनी पुलिस को भी इस थाने घटना की जानकारी दी,दिन दहाड़े कोनी पेट्रोल पंप़ के पास से अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया,घटना के बाद तत्काल पुलिस एक्शन में आई और लड़के की खोज खबर लेना शुरू किया,इसी बीच सूचना मिली कि युवक पुलिस के डर से लड़की को सकरी इंडियन ऑयल डिपो के निकट छोड़कर भाग खड़ा हुआ था,खोजबीन के बाद युवक को पुलिस ने सकरी बाई पास रोड मे धर दबोचा,बताया जा रहा है कि युवक रसूखदार परिवार से है,जिसका उसे काफी घमंड है और कानून से खिलवाड़ भी उसे मजाक से लगता है,बहरहाल पुलिस ने अपहरण करने वाले युवक से पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है।पकड़े गए युवक का नाम प्रशान्त काटिल है जो LAW की पढ़ाई कर रहा है और कानून से खिलवाड़ करने में नही चूक रहा है,वही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा है,जिनसे पूछताछ जारी है Spread the love Post navigation आदिवासियों का साहूकारों से लिया कर्जा भी होगा माफ : सीएम स्वाभिमान ही आदिवासी समाज की पहचान-प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया