कवर्धा, डी एन योगी

भूपेश की बजट सर्वहिताय एवं विकास को चमुखी गति देने वाला –सूरज यादव

कवर्धा,,प्रदेश सचिव छ.ग.कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सूरज यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की 2022-23 का बजट आमजनों को ध्यान मे रख कर लाया गया है जिससे आज हर वर्ग इस बजट से लाभान्वित होगा किसान,जवान,युवाओ के साथ इस बजट में कर्मचारियों के हित वाले निर्णय लिये गए है जिससे आज कर्मचारियों के परिवारों के चेहरे पर खुशियां बिखेरे हुए है।
आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देखते हुए इस बजट में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को लाभ पहुचाने का काम किया है इस बजट में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को वार्षिक सहायता देने का काम किया है तो वही इस बजट में होनहार युवाओ के लिए राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओ के प्रतिभा को निखारने उन्हें आगे बढ़ाने के बड़ा कदम है ग्राम पंचायतो को ओर भी अधिक आत्मनिर्भर बनाने रेत खदानों का संचालन पंचायतों को अधिकार दिया है जिससे पंचायतों को मजबूत मिलेगी।
प्रदेश सचिव कांग्रेस सूरज यादव ने कहा कि शिक्षा को लेकर प्रदेश सरकार लगातार गंभीर रही है इसी का नतीजा है कि बजट में स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश स्कूल के साथ अब स्वामी आत्मानन्द हिंदी मीडियम की शुरुवात करने का फैसला ली है। आमजनों को राहत देते हुए मोर जमीन मोर मकान तथा मोर मकान मोर चिन्हारी को बजट में शामिल किया गया है जिससे शहर के निर्धन परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 50 करोड़ की राशि का नगर निगम के अलावा अब पलिका पंचायत की जनता को इसका सीधा लाभ होगा।
सूरज यादव ने कहा कि कर्मचारियों की सबसे पुरानी मांग पुरानी पेंशन को लागू करते हुए मुख्यमंत्री हमर दाऊ श्री भुपेश बघेल जी ने बड़ा फैसला किया है आज इस बजट से कमर्चारी वर्ग बड़ा खुश है छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने गांव,शहर, ग्राम पंचायत की जनता के मांग अनुरूप विधायको, जिला पंचायत के निधि में बढ़ोतरी की है जिससे कि विकास अब दोगुने रफ्तार से हो पाएगा वही मंहगाई को देखते हुए सरपंच,जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्षो का मानदेय में वृद्धि कर काफी हद तक जनप्रतिनिधियों को राहत दी है

Spread the love

You missed

गौ माता की अनदेखी पड़ी भारी तो चुनाव में भुगतना पड़ सकता है खामियाजा!** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ | देखिये डी.एन. योगी की दमदार रिपोर्ट सड़कों पर लगातार गौवंश की मौतों को लेकर अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गौ माता की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसका राजनीतिक नुकसान आने वाले चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ सकता है। जनता के बीच सवाल उठ रहा है—गौ माता के नाम पर राजनीति और घोषणाएं बहुत हुईं, लेकिन सड़क पर बेजुबान गौवंश की जान बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था कब होगी? लोगों की भावनाएं इतनी आहत हैं कि कई लोग इसे गौ माता के प्रति लापरवाही का श्राप तक बता रहे हैं। हालांकि यह जनभावना है, लेकिन सरकार के लिए यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है। अब सवाल सीधा है—गौ माता की सुरक्षा के लिए सरकार कब जागेगी? या फिर चुनावी मैदान में जनता अपने वोट से जवाब देगी? कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट — डी.एन. योगी

रायपुर में विधायक भावना बोहरा के निवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जमावड़ा** कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये डी एन योगी की रिपोर्ट रायपुर में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा एवं कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों के साथ रात्रि भोजन हुआ। इसके बाद संगठन को मजबूत करने, क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। रायपुर में हुई यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी.एन. योगी