श्री राम कल्याण समिति के द्वारा ,,ग्राम दौजरी में महाशिवरात्रि मेला में हुए ,,संगीतमय भजन कार्यक्रम कवर्धा-डी एन योगी कवर्धा,,धर्म राजधानी के हृदय स्थल में स्थित ग्राम दौजरी में मेला की सुअवसर शिव भक्ति में डूबे हुए भक्तों के लिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कवर्धा जिले के शिक्षण के क्षेत्र तथा समाज सेवा पर निरंतर गतिमान संगठन श्रीराम कल्याण शिक्षण समिति कवर्धा के द्वारा संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से ग्राम दौजरी में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। एक ओर जहां ग्रामवासी मेला का आनंद उठा रहे थे ,वही महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर शिव भक्ति में डूबे हुए भक्तों के लिए श्री राम कल्याण समिति के द्वारा सुप्रसिद्ध मंडली के द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया गया जहां शिव की महिमा, उसकी स्तुति, उसकी महत्ता उसके शक्ति का परिचय देते हुए भजन का कार्यक्रम हुआ। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं उसकी मंडली लोक झंकार लोक कला मंच मंच ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनजीत लिया और शिव भक्ति में उन्हें सराबोर कर दिया। भजन सुनकर लोग भावविभोर होकर नाचने लगे ऐसे शानदार कार्यक्रम को देखकर गांव के लोग अति प्रसन्न हुए । महाशिवरात्रि के पुनीत अवसर पर श्रीराम कल्याण समिति के द्वारा महाप्रसाद का भी वितरण किया गया जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया और इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि हर वर्ष भी ऐसा कार्यक्रम हो जिसका लाभ ग्राम वाशियो को मिलता रहे। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच पंचराम साहू जी युवा मोर्चा अध्यक्ष मीनूराम साहू नरेंद्र मानिकपुरी मिथलेश बंजारे जी मनोज चंद्रवंशी रामचरण साहू शत्रुघ्न चंद्रवंशी सुखदेव चंद्रवंशी भाई राम साहू नेतराम चंद्रवंशी संतोष चंद्रवंशी भारत वर्मासुनील साहू भोलाराम चंद्रवंशी बलदाऊ चंद्रवंशी लोकेश साहू भगवान सिंह साहू श्रीराम शिक्षण समिति कवर्धा के संचालक नरेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित रहे Spread the love Post navigation महीडबरा बदलहा माइनर नहर-नाली निर्माण और गाद सफाई कार्य से किसानों को मिला सिंचाई सुविधा थाना सिघनपुरी जंगल से प्र. आर. 249 शैलेन्द्र चन्द्रवंशी के द्वारा मोतिमपुर हाई स्कूल थाना सिघनपुरी जंगल जिला कबीरधाम 70-80 छात्र, छात्राओं को अविव्यक्ति की जानकारी दी गई व 4 टीचर को डाउनलोड कराया गया