अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए विदेशों से दान आना शुरू, जानें- भारतीयों ने कितना किया सहयोग
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विदेशों से दान आने का सिलसिला शुरू हो गया है.अमेरिका में रहने वाले एक रामभक्त ने 1500 डॉलर का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के पते पर भेजा है.
अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए अब विदेशों से भी दान आना शुरू हो गया है. राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के बाद से मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों में खुशी की लहर है. सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आने के बाद ट्रस्ट का गठन हुआ और इसके गठन के बाद राम मंदिर निर्माण में आ रहे दान के लिए खाते खोले गए. खातों को सार्वजनिक किए जाने के बाद से अब तक लगभग 75 करोड़ रुपए मंदिर निर्माण के लिए भारतीय दानदाताओं ने भेजे हैं.
 विदेश में रह रहे भारतीय कर रहे हैं सहयोग
विदेशों में रह रहे राम भक्त और भारतीय मूल के निवासी राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं. अमेरिका में भारतीय मूल के निवासी राम पी तिवारी ने 1500 डॉलर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कैंप कार्यालय चेक के माध्यम से भेजा है. साथ ही कैंप कार्यालय पर नगद फुटकर डॉलर भी लिफाफे में रखकर विदेशों में बैठे राम भक्त भेज रहे हैं.
पीएम मोदी नो रखी थी आधारशिला
मंदिर निर्माण के लिए भारत में मौजूद राम भक्तों ने लगभग 75 करोड़ का दान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से खोले गए खातों में महज कुछ महीनों में ही कर दिया है. मंदिर निर्माण की आधारशिला स्वयं प्रधानमंत्री ने थी और अब राम भक्तों में मंदिर निर्माण में सहयोग की होड़ मच गई है. भारत में बैठे राम भक्त बढ़-चढ़कर कर दान कर रहे हैं तो वहीं, विदेशों से भी राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए डॉलर में दान आ रहा है.
 अधिकृत बैंक खाता नहीं
हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास विदेशों से दान लेने के लिए अधिकृत बैंक खाता नहीं है. अभी भारत सरकार के पास विदेशों से आ रहे दान को लेने के लिए खाता खोलने और आयकर के अंतर्गत छूट देने के लिए मान्यता ट्रस्ट के पास नहीं है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आवेदन कर रखा है और सरकार की तरफ से स्वीकृति मिलते ही राम मंदिर निर्माण में विदेशों में बैठे राम भक्त रामलला के मंदिर निर्माण में सहयोग कर सकेंगे. इसके लिए ट्रस्ट बकायदा पंजाब नेशनल बैंक में एनआरआई खाता खोलेगा.
 पंजाब नेशनल बैंक में खुलेगा खाता
श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विदेशों में बैठे राम भक्त दान के लिए संपर्क कर रहे हैं लेकिन अभी विदेशों से दान लेने के लिए अधिकृत ट्रस्ट नहीं है. भारत सरकार से अनुमति मिलने के साथ ही ट्रस्ट पंजाब नेशनल बैंक में एनआरआई खाता खोलेगा जिसमें विदेशों में बैठे राम भक्त मंदिर निर्माण के लिए दान कर सकेंगे. विदेशों में बैठे राम भक्त उस खाते में सीधे दान भी दे सकेंगे.

Spread the love

You missed

🎂 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 पंडरिया विधानसभा की लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐🎂 जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायी है। आपके नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुए, यही हमारी मंगलकामना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं अपार सफलता प्रदान करें और आप इसी ऊर्जा, उत्साह एवं समर्पण के साथ सदैव जनसेवा करती रहें। 🌹 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 🎉🎊 कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ संपादक — डी. एन. योगी की ओर से 🙏

🚩 हनुमान मंदिर में पहुंचा वानर राज, प्रसाद ग्रहण कर प्रतिमा के सामने झुका सिर; श्रद्धालुओं ने कहा—अद्भुत है यह आस्था! कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़ देखिये, संपादक डी.एन. योगी की रिपोर्ट कवर्धा। वार्ड नंबर 9 स्थित कैलाश केदारनाथ मंदिर परिसर में रविवार शाम आस्था से जुड़ा एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मंदिर परिसर में वटवृक्ष के नीचे स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाते हैं। बताया जाता है कि एक वानर भी अक्सर यहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करता है। 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला द्वारा हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाए जाने के दौरान वानर मंदिर के पास पहुंच गया। उसने प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठा रहा। तस्वीरों में उसका सिर प्रतिमा की ओर झुका हुआ नजर आ रहा है, जिसे श्रद्धालु हनुमान जी को प्रणाम करने जैसा भावपूर्ण दृश्य मान रहे हैं। इस पूरे दृश्य को मौके पर मौजूद डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। देखते ही देखते यह दृश्य श्रद्धा और कौतूहल का विषय बन गया। इसी परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ महिलाओं की टीम द्वारा भजन-कीर्तन भी किया जाता है। मंदिर परिसर का यह शांत और भक्तिमय वातावरण इस अनोखे दृश्य के कारण और भी विशेष बन गया।  श्रद्धालुओं की आस्था है—वानर को बजरंगबली का स्वरूप माना जाता है। वहीं तस्वीरों में कैद यह दृश्य निश्चित रूप से लोगों के लिए भावनात्मक और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 🚩 जय श्री राम… जय बजरंगबली… हर हर महादेव! 🚩  फोटो: डी.एन. योगी एवं संतोष नामदेव  संपादक — डी.एन. योगी कबीर क्रांति ब्रेकिंग न्यूज़