कैबिनेट मंत्री श्री अकबर का ग्राम खरिया में महिला समूहो ने किया अभूतपूर्व स्वागत

श्री अकबर ने महिला समूहों व ग्रामीणों से संवाद कर जाना उनका हाल-चाल

कवर्धा,डी एन योगी संपादक कबीर क्रांति

कवर्धा,। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसयी प्रवास के दौरान मंगलवार को बोडला जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम खरिया पहुंचे। इस अवसर पर कबीरधाम जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत के नेतृत्व में गांव सहित क्षेत्र के समस्त 17 सक्रिय महिला समूहों ने श्री अकबर को आत्मीय एवं अभूतपूर्व स्वागत व अभिनदंन किया।
श्री अकबर ने सीमा अगम अंनत के निवास पर ग्रामीणजन व महिला स्व. सहायता समूहों की समस्याएं, मांगों को सुना। महिलाओं ने मंत्री श्री अकबर को अपनी-अपनी मांगों के संबंध में आवेदन भी सौपें। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने महिला समूहों से चर्चा करते हुए कहा कि आप लोगो की मांगों को प्राथमिकता में निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, श्री पिताम्बर वर्मा, श्री प्रभाती मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, गहरू पात्रे, पंचराम वारते, समलदास, राजा साहू, श्री गोरेलाल चंद्रवंशी दुलारी राम,मनाराम, कलाराम अनंत, लेखराम, भुनेश्वर जांगड़े सहित बड़ी संख्या में सक्रिय महिला समूह की सदस्यगण उपस्थित थे।
मंत्री श्री अकबर ने महिला समूहों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वार संचालित जनकल्याणकारी योजनओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने चर्चा करते हुए महिला समूहों को यह भी बताया कि उन्होने जो भी जनता से वादे किए है उन सभी वायदों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। किसानों से किए गए वादा पूरा करते हुए किसानों को कृषि ऋणी माफ किए। राज्य के सभी परिवारों को भरपेट भोजन मिले इसके लिए गरीबी रेखा की अनिवार्यता समाप्त कर सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़ते हुए राशन कार्ड बनाया गया। 25 सौ रूपए में धान का भूगतान करने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाई गई। अब प्रदेश के भूमिहिन कृषि मजदूर के जीवन स्तर को उठाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना प्रदेश में शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत अब राज्य से सभी भूमिहीन कृषि मजदूरों हर वर्ष 6 हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार गांव,गरीब, किसानों, मजदूरों के साथ-साथ सभी वर्गों के जीवन के स्तर पर उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए वनोंपज की खरीदी, महुआ का समर्थन 30 रूपए किया गया है। कोदो-कुटकी,रागी की भी समर्थन मुल्य की खरीदी हो रही है। इससे पहले ग्रामीणों ने केबिनेट मंत्री श्री अकबर को समस्त ग्रामवासियों द्वारा आत्ममीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

Spread the love

You missed