जिला सोशल मीडिया निगरानी टीम की बैठक संपन्न थाना स्तर पर सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि का की जा रही निगरानी कवर्धा। कबीरधाम जिले के विभिन्न संचार माध्यमों, सोशल मीडिया जिसमें फेसबुक, वॉटसअप, ट्वीटर, आदि की निगरानी के लिए गठित जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम का बैठक जिला कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री बी.एस. उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, एसडीएम श्री विनय सोनी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, सूचना विज्ञान अधिकारी श्री नभ वर्मा और ई-जिला प्रबंधक श्री देवेश कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री उईके द्वारा सोशल मीडिया तथा संचार के अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके रोकथाम के लिए विधि सम्मत कार्यवाही तथा बैठक में लिए गए निर्णयों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में थाना स्तर पर सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि का निगरानी किया जा रहा है। बैठक में कुछ समस्याओं पर भी चर्चा की गई एवं विधि सम्मत कार्यवाही के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। Spread the love Post navigation 25 नवंबर से 5 दिसबंर तक सरोधा उद्यान का होगा मेंटनेंस, आमजनों के लिए प्रवेश वर्जित 4 विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर