कवर्धा

• चंद घंटो में छेड़छाड़ के आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।

,कवर्धा,, डी एन योगी
• चंद घंटो में छेड़छाड़ के आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।
• आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ।
• मंचले लडको पर पंडरिया पुलिस कस रही शिकंजा

कवर्धा,,थाना पंडरिया क्षेत्राअंर्गत ग्राम नवापारा पंडरिया में एक नाबालिग लडकी के घर जाकर उसके साथ छेडछाड करने वाले एक मनचले लडके के विरूद्ध थाना पण्डरिया में दिनांक 07-02-2022 को अपराध क्रं. 60/22 धारा- 354,294,323,506भादवि व 7,8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके संबंध में वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर जिला कबीरधाम को अवगत कराकर निर्देशन पर तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया के मार्गदर्शन पर और थाना प्रभारी पंडरिया के कुशल नेतृत्व में आरोपी सागर चतुर्वेदी पिता संतोष चतुर्वेदी उम्र 20 साल साकिन गोपीबंदपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छ0ग0 को आज दिनांक 08/02/22 को गिरफ्तार कर एफटीसी न्यायालय कवर्धा पेश किया गया, न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडरिया, एवं सउनि0 उमा उपाध्याय ,पंचराम वर्मा, आर0 प्रभाकर बन्छोर,राधेश्याम सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा ।

Spread the love

Related Articles

Back to top button