Uncategorizedदेश

पुलवामा एवं घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा देश में अमन शांति के लिए सर्वधर्म समभाव प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा और संगोष्ठी का आयोजन

कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में होगा आयोजन

कवर्धा : कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज 23 फरवरी को पुलवामा एवं घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा देश में अमन शांति के लिए एक सर्वधर्म समभाव प्रभात फेरी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुकुंद माधव कश्यप ने एक बयान में बताया कि प्रभात फेरी सुबह 6 बजे कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर अम्बेडकर चौक, राजमहल चौक, यूनियन चौक, जगन्नाथ मंदिर, करपात्री चौक, शीतला चौक, ऋषभदेव चौक, महावीर स्वामी चौक, गुरू गोबिंदसिंह सिंह चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय में समाप्त होगी। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय में ही सुबह 9 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा और 10 बजे आतंकवाद के विरोध में और हालिया घटनाओं में केन्द्र सरकार की भूमिका पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसी दिन शाम को जय स्तंभ गाँधी मैदान में शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष दिया जलाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। सभी कांग्रेस जनों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक तादाद में शामिल होने की अपील की गई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button