कवर्धादुर्ग

मोदी सरकार की गलत नीति/योजना से मंहगाई चरम सीमा पर – नींलु चंद्रवंशी

,डी एन योगी

मोदी सरकार की गलत नीति/योजना से मंहगाई चरम सीमा पर – नींलु चंद्रवंशी

कवर्धा,,,,लोहरा:-ब्लाक कांग्रेस कमेटी सहसपुर लोहरा में महंगाई के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष *श्री नीलकंठ चंद्रवंशी जी* मुख्यरूप से शामिल रहे साथ मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी लोहरा के अध्यक्ष श्री रामचरन पटेल जी, श्री अशोक चोपड़ा जी, नेतराम जंघेल जी, ज्ञानचंद चोपड़ा जी, मंजू शारद बांगली जी चोवा साहू, शब्बीर खान जी, हनुमान जी मूलचंद टंडन राधा मेश्राम लालबत्ती पटेल गोवर्धन यादव अंजू पटेल टांकेश्वर हरिहर दास मानिकपुरी ग्रीस बंजारे गिरीश साहू छबि लाल साहू श्रीवास राजू पुन्चा साबिर कुरेशी बन्नू झारिया हनुमान मोहम्मद सतारउद्दीन प्रदीप सेन अनिल वैष्णव पवन पटेल गिरधारी गंधर्व भोला पटेल संतोष मरकाम श्याम लाल पटेल राजकुमार मरकाम रतन खुसरो चेतराम यादव होली राम यादव जग्गेश नेतामकी उपस्तिथि में पदयात्रा का समापन हुआ

जन जगरण पदयात्रा को संबोधित करते हुए नींलु चंद्रवंशी ने कहा कि “जीवन जीने के लिए बेहद जरूरी दैनिक उपभोग की वस्तुओं व पेट भरने वाली रसोई के बढ़ते बजट ने आम व खास सभी वर्ग के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, प्रत्येक व्यक्ति का घरेलू खर्चे का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है, लोग भविष्य में स्थिती को नियंत्रित करने के लिए अब अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के लिए चिंतित नज़र आने लगे है महंगाई के चलते आज यह स्थिति हो गयी है कि बेहद जोशोखरोश के साथ मनाये जाने वाला त्योहारी सीजन एकदम फीका जा रहा है। हर माह लाखों रुपये कमाने वाले परिवार भी सरकार की ओर से महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद में आशा भरी दृष्टि से देख रहे हैं, क्योंकि अब उनके परिवार की सालाना बचत महंगाई के चलते दिनप्रतिदिन कम होती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ती हुई कमरतोड़ महंगाई ने बहुत सारे परिवारों का बजट बिगाड़कर रख दिया है, अब वह आय व व्यय में सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं।
आसमान छूती महंगाई को रही-सही कसर पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों ने पूरी कर दी है, जिसकी वजह से देश में माल भाड़े, रोजमर्रा के यात्री किराए में भारी बढ़ोत्तरी हो गयी है, लेकिन अब भी पेट्रोल शतक लगाने के बाद भी तेजी से सरपट दौड़ रहा है, डीजल चंद दिनों में शतक लगाने वाला है, सीएनजी के रेट भी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं, इनके दामों में जिस तेजी के साथ आयेदिन बढ़ोतरी हो रही है, उससे हर सेक्टर की वस्तुओं का मूल्य बढ़ाने का भारी दवाब बढ़ गया है। दाल चावल चीनी आटा तेल और फल-सब्जियों आदि रोजमर्रा की उपभोग की बेहद आवश्यक वस्तुओं के दामों पर निरंतर महंगाई का जबरदस्त साया मंडरा रहा है, पीएनजी का रेट प्रगति के पथ पर है, सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर भी तेजी के साथ हजार रुपये का होने को जल्द से जल्द बेताब है और सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि भविष्य में अभी महंगाई थमने के कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं, हालात यह हैं कि घरेलू उपभोग की बेहद आवश्यक वस्तुओं के दाम भी अब कब बढ़ जाएं, इसका कोई व्यक्ति आकंलन नहीं लगा सकता है। जिसके चलते लोगों की रसोई का खर्चा भी हर माह तेजी के साथ बढ़ता ही जा रहा है और आय घटती जा रही है। केंद्र सरकार को कमरतोड़ महंगाई की इस गंभीर समस्या के निदान के लिए अब जल्द से जल्द धरातल पर नज़र आने वाले ठोस प्रयास करने चाहिए, क्योंकि अब देश में वह समय आ गया है जब ‘अच्छे दिन आने वालें हैं’ का सपना देख रही आम जनता महंगाई से बेहद त्रस्त है पूरे भारत देश में महंगाई और कीमतों में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि ने देश में हर व्यक्ति की कमाई को निगल कर हर परिवार की आय और बजट को बिगाड़ दिया।भाजपा सरकार द्वारा महंगाई और मूल्य वृद्धि के कारण असहनीय पीड़ा और वेदना से देशवासी पीड़ित है, लाचार है, मजबूर है। घर परिवार का बजट मोदी निर्मित महंगाई ने तहस नहस कर दीया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button