कबीरधाम में शीत लहर और ठंड में बचाव के लिए प्रशासन हाईअलर्ट कवर्धा में जनसाधारण को ठंड से बचाने जगह- अलाव जलाए गए कलेक्टर ने कवर्धा शहर का रात्रि भ्रमण कर शीत लहर और ठंड से राहत कार्यों का निरीक्षण किया कवर्धा, शीत लहर और ठंड से जन साधारण को बचाने के लिए कबीरधाम जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिले में शीत लहर और लगातर बढ़ते ठंड को विशेष ध्यान में रखते हुए जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों और वनांचल क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही जिले के वनांचल क्षेत्रों में संचालित आश्रम, छात्रावास, स्कूली विद्यार्थियों और स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार कराने आने वाले मरीजों और उनके परीजनों को भी शीत लहर से बचाने और अलावा जलाकर ठंड से बचाने के लिए समुचित व्यवस्था बनाने के लिए संबंधित अधिकारियांं को निर्देशित किया है। https://kabirkranti-in.stackstaging.comwp-content/uploads/2019/12/VID-20191230-WA0012.mp4 कलेक्टर श्री शरण ने शीतलहर से बचाव के लिए कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में राहत कामों का जायजा लिया। कवर्धा शहर में जन साधारण को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय बन स्टैण्ड, ट्रांसपोर्ट नगर, जिला अस्पताल परिसर सहित वृद्धा आश्रम स्थलों में आग का अलाव जलाया जा रहा है, जिसका निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टर एवं नगरीय निकायों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं,ताकि प्रदेश की जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। समस्त जिला कलेक्टर को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं महत्वपूर्ण स्थलों में अलाव जलाने की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि रैन बसेरा नाइट शेल्टर में पर्याप्त मात्रा में कंबल, चादर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहे। प्रदेश में शीत लहर के कारण किसी प्रकार की जनहानि न हो। आवश्यकता पड़ने पर नए रैन बसेरा की व्यवस्था की जाए। Spread the love Post navigation बोड़ला विकासखंड के ग्राम खरिया खडौदाखुर्द के किसानो ने प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत रबीफसल चना का फसलबीमा कराया गया जिला अस्पताल में महिला काउंटर में पर्ची काटने वाला,कोई नहीं रहता,, एक ही काउंटर से पर्ची काट रहे है जिसके कारण महिलायें परिशान हो ,रही है प्रशासन ध्यान दे