शांति तथा सौहार्द्रता के लिये आदित्यवाहिनी की अपील
शांति तथा सौहार्द्रता के लिये आदित्यवाहिनी की अपील
कवर्धा,कबीर क्रांति,,, श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाभाग द्वारा संस्थापित पीठ परिषद के जिलाध्यक्ष संतोषसिंह, आदित्यवाहिनी के प्रदेश महामंत्री अवधेशनन्दन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता तथा नगर अध्यक्ष भोला तिवारी ने सँयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए 03 अक्टूबर को धर्मनगरी कवर्धा में हुई हिंसा तथा अराजक प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञप्ति में कहा गया है स्वधर्मपालन के नाम पर सनातन मानबिन्दुओं का अपमान करना, सनातन धर्मावलंबियों के साथ हिंसापूर्ण बर्ताव करना, तथा हिंसा का उन्मादपूर्ण प्रदर्शन कर नगर व समाज में भय का वातावरण निर्मित करना अक्षम्य अपराध है । कवर्धा जैसे शान्तिप्रिय क्षेत्र में यह मानवता तथा परस्पर सौहार्द्रता की दृष्टि से अभिशाप है एवम घोर निन्दनीय है। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो तथा क्षेत्र की शांति एवम सौहाद्रता बनी रहे इसके लिये समुचित व्यवस्था बनाने हेतु शासन प्रशासन से अपील है।
आदित्यवाहिनी के द्वारा नगरवासियों से आह्वान किया गया है कि नगर तथा जिले की शान्ति, सुरक्षा व सौहाद्रता को बनाये रखने के लिए एकजुटता का परिचय दें साथ ही सनातन धर्मावलंबियों से आह्वान किया गया कि अन्यों के हित का ध्यान रखते हुए हिन्दुओं के अस्तित्व और आदर्श की रक्षा तथा देश की सुरक्षा एवम अखण्डता के लिये कटिबद्धता का परिचय दें ।




