कवर्धा

पंडरिया में सर्वसमाज के प्रमुखों का शांति समिति की बैठक संपन्न

पंडरिया में सर्वसमाज के प्रमुखों का शांति समिति की बैठक संपन्न

कवर्धा, कबीर क्रांति,, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पण्डरिया कार्यालय में आज दोपहर 12 बजे एसडीएम श्री दिलेराम डाहिरे एवं थाना प्रभारी पण्डरिया श्री मुकेश यादव की उपस्थिति में सर्वसमाज के प्रमुखों का शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया गया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए एवं आगामी 7 अक्टूबर नवरात्र प्रारंभ, 15 अक्टूबर को दशहरा का त्यौहार है तथा 19 को ईद मिलाद-उन-नवी का त्योहार आने वाला है। जिसमें देवी, देवता, मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च में सभी समाज के लोगों को एक दूसरे से मिल-जुल कर शांति एवं सद्भावनापूर्वक त्यौहार मनाना है। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है कि धार्मिक वातों को लेकर कहीं भी विवाद की स्थिति निर्मित न हो एवं शांतिपूर्ण भावना से धार्मिक आयोजन किये जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पण्डरिया द्वारा सोशल मिडिया व्हाटसप, इंस्टाग्राम में किसी भी प्रकार की धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाले मेसेज न फैलाने तथा केवल ग्रुप एडमिन ही मैसेज साझा करे इस प्रकार सभी से शांति व्यवस्था का माहौल निर्मित किये जाने का आग्रह कर बैठक का समापन किया गया।

Spread the love

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button