कवर्धा

थाना बोड़ला के चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को दिया गया आवश्यक जानकारी।

थाना बोड़ला के चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को दिया गया आवश्यक जानकारी।

छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी देकर अपराधिक तत्वों से बचाव के उपाय बताया गया।

कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति 9425558295

कवर्धा,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के दिशा निर्देश पर आज दिनांक- 27/09/2021 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश ऊइके के कुशल नेतृत्व में चौकी पोड़ी प्रभारी मान सिंह राजपूत के द्वारा ग्राम पोड़ी के हाई स्कूल में स्कूली बच्चों को गुड टच, बेड टच, यातायात नियमों के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर, सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान लोगों से दोस्ती कर अपने तथा अपने परिवार जनों के विषय में आवश्यक जानकारी ना देने, अनजान व्यक्ति के द्वारा कुछ देने पर उसे ना लेने, ऑनलाइन फ्रॉड नाबालिक बच्चों के संबंध में अपराधों की विस्तृत जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में बोड़ला अनुविभागीय अधिकारी श्री जगदीश उइके पोडी़ हाई स्कूल के बच्चे, शिक्षक गण, एवं ग्राम प्रमुख रवि अवस्थी, कन्हैया गुप्ता एवं चौकी स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button