कवर्धा

कबीरधाम पुलिस एवं महिला बाल विकास के द्वारा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ।

कबीरधाम पुलिस एवं महिला बाल विकास के द्वारा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ।

छात्र छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से बचने तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर किया गया जागरूक।

 कवर्धा,,डी एन योगी कबीर क्रांति

कवर्धा,,,कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा जिले के नवयुवकों व स्कूली बच्चों को अवैध मादक पदार्थ एवं नशा से बचाव हेतु कबीरधाम पुलिस तथा महिला बाल विकास टीम के साथ मिलकर अभियान चलाकर नशे में संलिप्त क्षेत्र के बच्चों तथा स्कूली छात्र / छात्राओं को नशे से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी देकर नशा करने से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी देकर जागरूक करने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री मुकेश सोम के द्वारा थाना में टीम बनाकर महिला बाल विकास कबीरधाम के टीम के साथ जिले के प्रमुख स्थानों तथा स्कूलों में जाकर नशा से बचाव हेतु छात्र छात्राओं को आवश्यक जानकारी देकर जागरूक करने हेतु रवाना किया गया। जिस पर टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों तथा विवेकानंद स्कूल के छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति के विषय में आवश्यक जानकारी देकर अपने आसपास के मित्रों परिवारजनों आदि को नशा करने से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य गण एवं स्कूली छात्र छात्राएं महिला बाल विकास की टीम तथा थाना सिटी कोतवाली टीम से सहायक उप.निरीक्षक मोहित साहू एवं थाना कोतवाली स्टाफ उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button